... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : March 7, 2023 7:31 AM IST
40 के बाद भी मां बनना है आसान! एक्सपर्ट से जानिए बढ़ती उम्र में एग क्वालिटी को Young रखने की खास टेक्निक
Social Egg Freezing : मौजूदा वक्त में पुरुष हों या फिर महिलाएं खराब लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की वजह से ऐसी तमाम परेशानियों का शिकार हो रहे हैं, जिसका खामियाजा उन्हें जीवनभर भुगतना पड़ता है। खराब लाइफस्टाइल, खराब खान-पान और स्ट्रेस आपको कई समस्याओं का तो शिकार बनाता ही है साथ ही इंफर्टिलिटी जैसी परेशानी भी पैदा करता है। बात जब इंफर्टिलिटी की होती है महिलाओं को इस परेशानी का शिकार ज्यादा होना पड़ता है। महिलाओं में इंफर्टिलिटी के ढेर सारे कारण हो सकते हैं, जिसमें बढ़ती उम्र के साथ-साथ, बीमारियां, मानसिक तनाव आदि शामिल हैं। लेकिन अब आपके पास एक ऐसी तकनीक है, जिसकी मदद से आप अपनी एग क्वालिटी को बेहतर बना सकती हैं। जी हां, बिरला फर्टिलिटी एंड आईवीएफ कंसलटेंट डॉ. प्राची बेनारा आपको बढ़ती उम्र के साथ-साथ गंभीर बीमारियों में भी प्रेगनेंट होने के एक ऐसे तरीके के बारे में बता रही हैं, जिसकी मदद से आप मां बन सकती हैं। आइए जानते हैं कौन सी है ये तकनीक।
डॉ. प्राची बेनारा कहती हैं कि अगर आपको ये पता चले कि बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपकी एग क्वालिटी कमजोर और संख्या कम होती जा रही है तो आपके लिए एक उम्र के बाद प्रेगनेंट होना मुश्किल साबित हो सकता है। लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए आपके पास एक ऐसी टेक्निक है, जो आपको मां बनने में मदद कर सकती है। इस टेक्निक को सोशल एग फ्रीजिंग कहते हैं, जो कि एक वरदान है।
सोशल एग फ्रीजिंग का मतलब है कि जब आपकी एग क्वालिटी अच्छी होती है और एग पर्याप्त संख्या में होते हैं तो हम उन्हें फ्रीज करवा सकते हैं। एग फ्रीजिंग एक बिल्कुल साधारण तकनीक है, जो कि सिर्फ 15 दिनों का प्रोसीजर होता है। ये प्रोसेस पीरियड के दूसरे दिन से लेकर 15 दिन तक खत्म किया जा सकता है।
डॉ. प्राची बेनारा कहती हैं कि पीरियड्स के दूसरे दिन आपका एक स्कैन किया जाता है और उसके बाद आपको कुछ हार्मोन के इंजेक्शन लगाए जाते हैं। ये इंजेक्शन बहुत आम होते हैं और इन्हें खुद भी लगाया जा सकता है। इन इंजेक्शन को लेने के बाद ओवरी में बहुत सारे अंडे ग्रो करने लगते हैं और इन अंडों को बेहोश करके बारीक नीडल की मदद से बाहर निकाल लिया जाता है। फिर इन अंडो को -196 डिग्री तापमान पर लिक्विड नाइट्रोजन के अंदर 10 साल तक फ्रीज करके रखे जा सकते हैं।
अगर आप चाहती हैं कि अपनी बायोलॉजिक्ल क्लॉक को खराब होने से पहले रोक लें तो आप एग फ्रीजिंगकी मदद ले सकती हैं। आप 10 साल तक अपने अंडे को उसी अवस्था में रख सकती हैं, जिस वक्त आप सबसे ज्यादा हेल्दी थीं। ये टेकनिक आपकी एग क्वालिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है।
अगर आपको कैंसर है तो तब भी आप मां बन सकती हैं। अगर आप कैंसर के लिए कीमोथेरेपी या फिर रेडियोथेरेपी लेने वाली हैं तो उससे पहले आप अपने अंडों को फ्रीज कराकर मां बन सकती हैं। ये दोनों ही थेरेपी आपकी ओवरी को प्रभावित कर सकती हैं और अंडों के उत्पादन को रोक सकती हैं। इसलिए थेरेपी लेने से पहले एग फ्रीज करा सकती हैं।