Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Uric Acid in Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस दौरान उन्हें शारीरिक और मानसिक बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेग्नेंसी में यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या भी बेहद आम है। प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर में कई तरह के हार्मोनल और मेटाबॉलिक बदलाव होते हैं। इसकी वजह से कुछ महिलाओं में यूरिक एसिड का स्तर सामान्य से अधिक पाया जा सकता है। जब प्रेग्नेंसी में लंबे समय तक यूरिक एसिड बढ़ा हुआ रहता है तो इसकी वजह से मां और शिशु की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आइए, नर्चर की स्त्री रोग विशेषज्ञ और आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. अर्चना धवन बजाज (Dr. Archana Dhawan Bajaj, Gynaecologist and IVF Expert at Nurture) से जानते हैं प्रेग्नेंसी में यूरिक एसिड कम करने के लिए क्या करना चाहिए?
प्रेग्नेंसी में यूरिक एसिड, हार्मोनल बदलावों की वजह से बढ़ता है। दरअसल, प्रेग्नेंसी के दौरान किडनी की कार्यक्षमता में हल्का बदलाव हो सकता है। इसके अलावा, पानी कम पीने और ज्यादा नमक खाने से भी यूरिक एसिड बढ़ सकता है। ज्यादा या कम नमक लेना और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी आपका यूरिक एसिड बढ़ सकता है।
यूरिक एसिड बढ़ने से शुरुआत में कोई लक्षण महसूस नहीं होता है। लेकिन, जब स्थिति बिगड़ जाती है तो तब इसके संकेत नजर आने लगते हैं।
अगर इन लक्षणों के साथ यूरिक एसिड बढ़ा हुआ मिले, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
प्रेग्नेंसी में हाई यूरिक एसिड को कई बार हाई ब्लड प्रेशर और प्री-एक्लेम्पसिया से जोड़ा जाता है। इसकी वजह से प्लेसेंटा तक खून और पोषक तत्वों की सप्लाई प्रभावित हो जाती है। इससे शिशु का विकास प्रभावित होता है। इसलिए प्रेग्नेंसी में नियमित तौर पर यूरिक एसिड की जांच जरूर करानी चाहिए।
अगर प्रेग्नेंसी में यूरिक एसिड बढ़ा है और ये संकेत दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जरूर जाएं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।