... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : November 14, 2017, 10:57 PM
प्रेगनेंसी किसी भी महिला के लिए एक महत्वपूर्ण अवस्था है। इस दौरान महिलाओं को अपने और आने वाले शिशु का खास ध्यान रखना पड़ता है। स्वस्थ शिशु और मां के लिए डायट और एक्सरसाइज भी बहुत जरूरी है। हालांकि पर्यावरण से भी खासकर वायु प्रदूषण से महिलाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
इन दिनों हवा में वायु प्रदूषण का लेवल बढ़ा हुआ है। जाहिर है इसके शरीर में जाने से आपको और शिशु को नुकसान हो सकता है। गर्भावस्था में महिलाओं का इम्युनिटी सिस्टम भी कमजोर होता है जिससे बीमार पड़ने का भी खतरा अधिक होता है। चलिए जानते हैं स्मॉग से किसी प्रेगनेंट महिला की सेहत को कैसे प्रभावित कर सकता है।
मुंबई स्थित जेन हॉस्पिटल में चेस्ट फिजिशियन डॉक्टर अरविंद केट के अनुसार, ज्यादा स्मॉग से आपको थकान और बेचैनी हो सकती है। इसके अलावा प्रदूषण आपके फेफड़ों के कामकाज को बाधित कर सकता है। यह वायु मार्ग में जलन , सीने में जकड़न, सांस लेने में परेशानी जैसी आदि समस्याएं हो सकती हैं। अगर आप पहले से अस्थमा जैसी किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो आपकी हालत और ज्यादा ख़राब हो सकती है।
स्मॉग से बच्चे पर क्या असर हो सकता है?
अध्ययन के अनुसार, स्मॉग से बच्चों में श्वसन संबंधी प्रभाव पड़ सकता है। यह बच्चों के अंगों पर बुरा असर डाल सकता है जिससे बच्चे को दीर्घकालिक जटिलताएं हो सकती हैं। वायु प्रदूषण से खासकर बच्चों के फेफड़ों के विकास पर ज्यादा बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा इससे समय से पहले जन्म और बच्चे का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होना का भी खतरा होता है। इससे बच्चे के फेफड़ों का कामकाज बाधित हो सकता है, सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और बचपन में ही अस्थमा होने का भी डर है।
इसके अलावा फेफड़ों के खराब होने से शिशु मृत्यु दर में भी तेजी हो सकती है। वायु प्रदूषण फेफड़ों को कैसे प्रभावित करता है, यह कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कई अध्ययन इस बात का दावा करते हैं कि स्मॉग से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान हो सकता है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Korten, I., Ramsey, K., & Latzin, P. (2017). Air pollution during pregnancy and lung development in the child. Paediatric respiratory reviews, 21, 38-46.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.