2 प्रकार की होती है गर्भनिरोधक गोलियां, जानें कौन सी गोली देती है 100 फीसदी बर्थ कंट्रोल की गारंटी

बर्थ कंट्रोल पिल्स यानी की गर्भ निरोधक गोलियां गर्भधारण को रोकने में 100 फीसदी प्रभावी नहीं हैं लेकिन अगर आप सही तरीके से इनका इस्तेमाल करती हैं तो ये गर्भधारण को रोकने में आपकी मदद कर सकती हैं। जानें कितने प्रकार की होती हैं ये गोलियां।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated : January 13, 2021 3:06 PM IST

ऐसा बहुत से लोगों के साथ बहुत बार होता है और शायद आपके साथ भी हुआ हो। आप व्यस्त हो गई हों और गर्भ निरोधक दवा (birth control pills)खाना आपके दिमाग से निकल गया हो। लेकिन जिस वक्त ये बात ध्यान आती है आपका माथा ठनकता है और एक सिरहन सी उठती है लेकिन जरूरी नहीं है कि गोली लेने के बाद आपको कंसीव नहीं होगा या फिर आप प्रेगनेंट हो जाएंगी। बर्थ कंट्रोल पिल्स (birth control pills) यानी की गर्भ निरोधक गोलियां गर्भधारण को रोकने में 100 फीसदी प्रभावी नहीं हैं लेकिन अगर आप सही तरीके से इनका इस्तेमाल करती हैं तो ये गर्भधारण को रोकने में आपकी मदद कर सकती हैं।

ऐसा इसलिए है क्योंकि कोई भी तरीका गर्भधारण को रोकने की पूर्ण गारंटी नहीं देता है और गलती होना आम बात है इसलिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि गर्भ निरोधक गोलियां क्या करती हैं आप इनको सही से काम करने में कैसे मदद कर सकते हैं।

कितनी प्रभावी होती हैं ये गोलियां ? (birth control pills: which one is effective )

गर्भ निरोधक गोलियों को प्रभावी माना जाता है लेकिन इसकी कोई 100 फीसदी गारंटी नहीं है। ये 99 फीसदी तक प्रभावी साबित हो सकती हैं लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से लिया जाए तो। इन्हें सही से लेने का मतलब है कि बिल्कुल सही समय पर और रोजाना। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो आपके प्रेगनेंट होने की संभावना 9 फीसदी तक बढ़ जाती है। आइए जानते हैं इन गोलियों (birth control pills) के प्रकार और कैसे करती हैं ये काम।

गर्भनिरोधक गोलियों के प्रकार

बाजार में बहुत सारी अलग-अलग तरह की गर्भ निरोधक गोलियां हैं, जिसमें कम्बाइंड पिल्स और मिनी पिल्स भी शामिल हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी पिल्स यूज करते हैं लेकिन इन्हें सही तरीके से लेना बहुत ज्यादा जरूरी है और तो और उन दिनों में भी जिनमें आप सेक्स नहीं करती हैं।

कम्बाइंड पिल्स

इस प्रकार की गोलियों (birth control pills) में दो हार्मोन होते हैं एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टिन । कम्बाइंड पिल्स के एक पैक में आमतौर पर 21 से 24 दिनों के हार्मोन होते हैं और 4 से 7 दिनों की रिमाइंडर पिल्स होती हैं। इन रिमाइंडर पिल्स को लेने से आपके पीरियड हो जाते हैं।

लेने का तरीका (birth control pills: how to take)

आपको हर महीने कम्बाइंड पिल्स का एक पैक लेने की जरूरत होती है। इसके अलावा आप चाहें तो अपने पीरियड को रोकने के लिए या उनमें विलंब करने के लिए हार्मोन पिल्स को लेना जारी रख सकती हैं। आमतौर पर पीरियड को रोकना या स्किप करना सुरक्षित माना जाता है लेकिन इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आपको डॉक्टर से बातचीत और सलाह करने की जरूरत है। डॉक्टर से बात करके ही आपको पिल्स कब लेनी है उस पर विचार करना चाहिए।

मिनी पिल्स पैक

मिनी पिल्स पैक में सिर्फ एक हार्मोन होता है प्रोजेस्टिन। अगर आप मिनी पिल्स लेती हैं तो आपको इस बात का ख्याल रखने की जरूरत है कि हर दिन ठीक एक ही समय पर सभी 28 गोलियां (एक दिन में एक ) को लें। अगर आप 3 घंटे के बाद गोली ले रही हैं तो आपको दूसरा कोई गर्भ निरोध (birth control pills) तरीका इस्तेमाल करना होगा जैसे कंडोम।