Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

मिसकैरेज के कितने टाइम बाद कंसीव करना चाहिए? जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Pregnancy After Miscarriage: गर्भपात के बाद फिर से बेबी प्लान कर रही हैं, तो आपको कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। आइए, डॉक्टर से जानते हैं कि मिसकैरेज के कितने दिन बाद कंसीव करना चाहिए?

मिसकैरेज के कितने टाइम बाद कंसीव करना चाहिए? जानें किन बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Written by priya mishra |Updated : July 19, 2024 3:14 PM IST

Pregnancy After Miscarriage: मिसकैरेज यानी गर्भपात किसी भी कपल के लिए एक बेहद दर्दनाक अनुभव होता है। खासतौर पर, एक महिला के लिए यह शारीरिक और भावनात्मक, दोनों तरह से तकलीफदेह होता है। गर्भपात के बाद दोबारा गर्भधारण करना कई कपल्स के लिए चिंता का विषय हो सकता है। क्योंकि एक बार अपने बच्चे को खोने के बाद फिर से कंसीव करने में महिला को डर लगने लगता है। अगर आप गर्भपात होने के बाद एक बार फिर से प्रेग्नेंसी प्लान कर रही है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अक्सर कई कपल्स के मन में यह सवाल आता है कि गर्भपात के कितने बाद कंसीव करना चाहिए? इस विषय पर जानकारी के लिए हमने मेडफेम वूमेंस क्लिनिक की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ तेजश्री श्रोत्री से बातचीत की। आज इस लेख में हम आपको मिसकैरेज के बाद गर्भधारण से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बताने जा रहे हैं। आइए, जानते हैं विस्तार से -

गर्भपात के बाद सेक्स करना कब सुरक्षित है?

डॉ तेजश्री श्रोत्री के मुताबिक, गर्भपात के बाद दोबारा प्रेगनेंसी प्लान करने से पहले कुछ महीनों तक इंतजार करने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर, गर्भपात के बाद दो सप्ताह तक शारीरिक संबंध नहीं बनाने की सलाह दी जाती है क्योंकि इससे संक्रमण होने का रिस्क होता है। गर्भधारण करने के लिए कम से कम एक पीरियड्स (4 से 6 सप्ताह) का इंतजार करना चाहिए ताकि शरीर पूरी तरह से ठीक हो सके और दोबारा कंसीव करने के लिए तैयार हो सके। कई मामलों में डॉक्टर 1 से 3 महीने तक शारीरिक संबंध न बनाने की सलाह दे सकते हैं।

मिसकैरेज के कितने दिन बाद कंसीव कर सकती हैं?

आमतौर पर, गर्भपात के 2 महीने बाद महिलाएं ओवुलेट करना शुरू कर सकती हैं। यह प्रेग्नेंसी प्लान करने के लिए अच्छा समय माना जाता है। रिसर्च में इस बात का पता चला है कि 70% महिलाएं आमतौर पर गर्भपात के अगले 3 महीने के अंदर फिर से गर्भधारण कर सकती हैं।

Also Read

More News

भावनात्मक रूप से तैयार होना है जरूरी

गर्भपात के बाद दोबारा गर्भधारण की कोशिश करने से पहले महिला को शारीरिक के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी पूरी तरह ठीक होना जरूरी है। मिसकैरेज के बाद एक महिला को अपनी मानसिक स्थिति को सामान्य करने में समय लग सकता है। ऐसे में, दोबारा कंसीव करने से पहले आपको फिजिकली और मेंटली फिट होना जरूरी है।

एक बार डॉक्टर से जांच जरूर करवाएं

मिसकैरेज के बाद दोबारा कंसीव करने से पहले आपको अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वे आपके स्वास्थ्य की पूरी जांच करने के बाद कंसीव करने के लिए सही समय का सुझाव दे सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।