IVF के बाद कब करना चाहिए प्रेगनेंसी टेस्ट? 90 फीसद लोगों का इस दिन आता है पॉजिटिव रिजल्ट

एक्सपर्ट्स के अनुसार आईवीएफ के बाद बहुत जल्दी प्रेगनेंसी टेस्ट नहीं करना चाहिए। एक निश्चित समय के बाद प्रेगनेंसी टेस्ट करने से सही रिजल्ट्स का पता चल पाता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 17, 2025 8:15 PM IST

Pregnancy test after IVF- नेचुरली कंसीव न कर पाने वाले कपल्स में से कुछ आईवीएफ मेथड से प्रेगनेंसी प्लान (Pregnancy with IVF method) करते हैं। इस तरह की प्रेगनेंसी में एग्ज को फर्टिलाइज होने के बाद मां के शरीर में भ्रूण को इम्प्लांट किया जाता है। आईवीएफ मेथड (IVF Methods) से प्रेगनेंसी प्लान करते समय जहां कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वहीं, कपल्स के बीच आईवीएफ को लेकर कई तरह के सवाल (Doubts about IVF) भी होते हैं। ऐसा ही एक सवाल है कि आईवीएफ कराने के कितने दिनों बाद प्रेगनेंसी टेस्ट (Pregnancy test after IVF) करना चाहिए। आइए जानते हैं क्या है आईवीएफ का पूरा प्रोसेस और आईवीएफ के बाद कब प्रेगनेंसी टेस्ट करना चाहिए।

कैसे पूरी होती है आईवीएफ की प्रक्रिया?- Step-By-Step Process Of IVF.

स्टेप 1

IVF की प्रक्रिया स्टार्ट करने से पहले प्रेगनेंसी प्लान करने वाली महिला के शरीर में कुछ हार्मोनल इंजेक्शन्स दिए जाते हैं। ये हार्मोन्स महिलाओं के अंडाशय में अधिक एग्ज़ (Female Egg) के निर्माण में मदद करते हैं। इस प्रक्रिया में कुछ दिनों का समय लगता है।

स्टेप 2

जब एग्ज पूरी तरह से विकसित हो जाते हैं तो उन्हें एक छोटी-सी सर्जिकल प्रक्रिया की मदद से इकट्ठा किया जाता है।

स्टेप 3

फिर, इकट्ठा किए गए एग्ज़ के सैम्पल्स को पिता के स्पर्म के साथ फर्टिलाइजेशन के लिए रखा जाता है। फर्टिलाइजेशन के बाद कुछ दिनों तक एग्ज़ की देखरेख और निगरानी की जाती है।

स्टेप 4

एग्ज के फर्टिलाइजेशन के बाद एंब्रियों तैयार होता है। इसी एंब्रियों को महिला के गर्भाशय में इम्प्लांट (Embryo Implantation)  किया जाता है।

आईवीएफ के कितने दिनों बाद करना चाहिए प्रेगनेंसी टेस्ट?

आईवीएफ कराने की प्रक्रिया में एंब्रियों को गर्भाशय में इम्प्लांट करने के बाद लगभग 10-14 दिनों बाद प्रेगनेंसी टेस्ट किया जा सकता है। इस समय प्रेगनेंसी टेस्ट करने से प्रेगनेंसी टेस्ट के परिणाम सटीक दिखायी दे सकते हैं।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source