प्रेग्नेंसी में कितना खतरनाक है प्राइवेट पार्ट में खुजली होना? जानें खुजली के कारण और बचाव के उपाय

प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं। चेहरे पर पिंपल्स, थकान, मतली और हॉर्मोनल चेंजेज बहुत आम है। इन बदलावों के साथ ही कुछ महिलाओं को प्राइवेट पार्ट यानि कि वजाइना में खुजली की समस्या भी होती है। योनि में खुजली के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि साबुन, लोशन, डिटर्जेंट का प्रयोग या संक्रमण भी खुजली का कारण बन सकते हैं। इसलिए इसमे कोई घबराने वाली बात नहीं है। आज हम आपको योनि में खुजली के कारण और इससे बचावे के तरीके बता रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 17, 2020 2:14 PM IST

प्रेग्नेंसी के दौरान एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव दिखते हैं। चेहरे पर पिंपल्स, थकान, मतली और हॉर्मोनल चेंजेज बहुत आम है। इन बदलावों के साथ ही कुछ महिलाओं को प्राइवेट पार्ट यानि कि वजाइना में खुजली की समस्या भी होती है। योनि में खुजली के कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि साबुन, लोशन, डिटर्जेंट का प्रयोग या संक्रमण भी खुजली का कारण बन सकते हैं। इसलिए इसमे कोई घबराने वाली बात नहीं है। आज हम आपको योनि में खुजली के कारण और इससे बचावे के तरीके बता रहे हैं।

प्राइवेट पार्ट में खुजली के कारण

डॉक्टर्स कहते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजाइना में खुजली का मुख्य कारण इंफेक्शन होना होता है। इंफेक्शन कई तरह के होते हैं लेकिन इनमें फंगल इंफेक्शन सबसे कॉमन होता है। जब वजाइना में किसी प्रकार का इंफेक्शन होता है तो योनि का ड्राई होना, या हद से ज्यादा गीले पदार्थ का निकलना, खुजली और बदबू आना जैसे लक्षण दिख सकते हैं। डॉक्टर कहते हैं कि इस चीज के अलग अलग कारण हो सकते हैं। ऐसे में इस तरह की दिक्कत होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवानी चाहिए। हालांकि कुछ बचाव के ऐसे तरीके भी हैं जिन्हें अपनाकर प्राइवेट पार्ट की खुजली को रोका जा सकता है।

Vaginal inflammation

प्राइवेट पार्ट में खुजली से बचने के तरीके

1. प्राइवेट पार्ट की खुजली से बचने के लिए कोशिश करें कि इसे ड्र्राई और क्लीन रखें। आर्टिफिशल प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आप प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए साबुन या किसी प्रॉडक्ट का यूज़ करती हैं तो पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। क्योंकि ये वजाइना में इंफेक्शन कर खुजली पैदा करते हैं।

2. अगर आपको वजाइना में खुजली के दौरान गीलापन महसूस होता है तो अपने अंडरगार्मेंट या कपड़े बदलते रहें। क्योंकि उसी जगह पर अगर गीला पदार्थ ज्यादा देर तक रहेगा तो भी खुजली हो सकती है। कोशिश करें कि प्रेग्नेंसी के दौरान कॉटन के अंडरगार्मेंट पहनें।

3. इस दौरान पब्लिक टॉयलेट जाने से बचें। यदि आप 2 से 3 घंटे की ट्रेवलिंग कर रहे हैं तो इससे पहले कम पानी पीएं। लेकिन अगर आपको लग रहा है कि आपको पेशाब आ सकता है तो आप अंडरगार्मेंट में पैड लगा सकती हैं। ताकि मजबूरी में भी आपको पब्लिक टॉयलेट का यूज़ न करना पड़े।

vaginal-yeast-infection

4. अगर आप प्रेग्नेंट होने के बाद भी सेक्स कर रहे हैं तो कोशिश करें कि कंडोम का यूज करें। इससे भी आप खुजली से बच सकते हैं।

5. प्रेग्नेंसी के दौरान हेल्दी डाइट बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। यह आपको स्वस्थ रखने के साथ ही वजाइना की खुजली से भी बचा सकती है। इस दौरान फैटी फूड और मीठी चीजें खाने से बचें। क्योंकि इनसे ब्लड शुगर बढ़ जाता है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source