प्रेगनेंसी के बाद मोटापा और डायबिटीज के खतरे से बचने के उपाय

प्रेगनेंसी के बाद मोटापा का खतरा सबसे ज्यादा होता है. कुछ मामलों में गर्भावस्था के बाद डायबिटीज का खतरा भी होता है. बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. इन बदलावों कि वजह से शरीर में फैट की बहुत तेजी से बढ़ता है. फैट बढ़ने की वजह से वजन बढ़ता है. बढ़ते वजन के कारण डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है, लेकिन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के उपाय बहुत ही सरल होते हैं.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : September 12, 2019 5:31 PM IST

प्रेगनेंसी के बाद मोटापा का खतरा सबसे ज्यादा होता है. कुछ मामलों में गर्भावस्था के बाद डायबिटीज का खतरा भी होता है. बच्चे के जन्म के बाद मां के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं. इन बदलावों कि वजह से शरीर में फैट की बहुत तेजी से बढ़ता है. फैट बढ़ने की वजह से वजन बढ़ता है. बढ़ते वजन के कारण डायबिटीज का खतरा कई गुना बढ़ जाता है. प्रेगनेंसी के बाद वजन बढ़ना सामान्य बात है, लेकिन बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के उपाय बहुत ही सरल होते हैं. अगर आप भी मां बनने के बाद मोटापा और डायबिटीज से बचना चाहती हैं, तो आपको इन उपयों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए.

प्रेगनेंसी के बाद डायबिटीज से बचने व वजन कम करने के उपाय 

गर्भावस्था के बाद शरीर में होने वाले बदलावों को नियमित करने के लिए शरीर को हाइड्रेड रखना जरूरी होता है. बच्चे के जन्म के बाद मां को तरल पदार्थों का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए. पानी के साथ जूस और नारियल पानी का सेवन करने से बढ़ते वजन को रोका जा सकता है. अगर वजन अधिक है तो तरल पदार्थ, जूस और पानी के सेवन से वजन कम भी किया जा सकता है.

डिलीवरी के बाद हेल्दी डाइट की जरूरत होती है. लेकिन खाने के तरीके और टाइम पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है. प्रेगनेंसी और डिलीवरी के बाद मां को फाइबर, प्रोटीन और कैल्शियम डाइट लेनी चाहिए. दाल, पनीर, सब्जियां और फल गर्भावस्था और डिलीवरी के बाद जरूर खाएं.

खाने का समय भी बढ़ते वजन को नियंत्रित करता है. मोटापा और डायबिटीज से बचने के लिए खाने का समय निश्चित रखें. एक बार में ही अधिक खाने से बचें. दिन में तीन से चार बार खाएं.

मां बनने के बाद ऐसे फूड से बचना चाहिए जिसमें बहुत ज्यादा मात्रा में शुगर हो. इसके अलावा कार्बोहाइड्रेड और ग्लूकोज वाले फूड का भी अधिक सेवन करने से बचना चाहिए.

जंक फूड और फॉस्ट फूड का सेवन डिलीवरी के बाद नहीं खाना चाहिए. मोटापा और डायबिटीज का मुख्य कारण यह भी होता है.