प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में क्यों होता है दर्द? जानें कारण और घरेलू उपचार

बहुत ही कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में भी दर्द (Teeth Pain During Pregnancy) की समस्याएं होती हैं और इस दौरान दांत काफी सेंसिटिव हो जाते हैं। हालांकि, आप अपनी इस समस्या को अच्छी आदतों और डेंटिस्ट (Teeth Pain During Pregnancy) की मदद से ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : July 25, 2020 9:24 AM IST

Teeth Pain During Pregnancy : हर मां के लिए प्रेग्नेंसी के नौ महीने बहुत ही स्पेशल होते हैं, लेकिन इस दौरान महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गर्भावस्था के दौरान मां और शिशु के लिए संतुलित आहार बहुत ही जरूरी है। इसके साथ-साथ गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना भी बहुत ही जरूरी है। इस अवस्था में भले ही हम अपने सेहत पर खास ध्यान देते हैं, लेकिन दांतों के हेल्थ पर ध्यान देना भूल जाते हैं। बहुत ही कम लोग इस बात से वाकिफ हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान दांतों में भी दर्द (Teeth Pain During Pregnancy) की समस्याएं होती हैं और इस दौरान दांत काफी सेंसिटिव हो जाते हैं। हालांकि, आप अपनी इस समस्या को अच्‍छी आदतों और डेंटिस्‍ट (Teeth Pain During Pregnancy) की मदद से ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी कुछ बातें-

प्रेग्नेंसी में क्या दांत होता है दर्द?

जी हां, गर्भावस्था में महिलाओं को दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल असंतुलन, शिशु की कैल्शियम की आपूर्ति जैसे कई कारणों से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि, यदि आप गर्भावस्था में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम ले रही हैं, समय-समय पर मुंह की सफाई कर रही हैं और नियमित डेंटल चेकअप करवाती रहती हैं, तो आपको दांतों की परेशानी कम  (Teeth Pain During Pregnancy हो सकती है।

गर्भावस्था में दांतों की समस्या के कारण

मॉर्निंग सिकनेस के कारण भी गर्भावस्था में दांतों की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा पेट का एसिड मुंह में आने लगता है, जिसके कारण दांतों में कैविटी और दर्द की समस्याएं होने लगती हैं। गर्भावस्‍था में हार्मोनल बदलाव की वजह से महिलाओं में जिंजिवाइटिस का खतरा बढ़ने लगता है। वहीं, अगर आप प्रेगनेंसी में डेयरी या शुगर प्रोडक्‍ट ज्‍यादा खाती हैं, तो दांतों में परेशानी अधिक होने लगती है। इसके अलावा गर्भावस्‍था में कैल्शियम की अधिक जरूरत होती है, इसलिए शरीर में पर्याप्त कैल्शियम ना होने के कारण दांतों का एनेमल घिस सकता है, जिसके कारण दांतों में दर्द होने लगता है।

​दांत में दर्द के घरेलू उपाय

लौंग : दांतों में दर्द के लिए लौंग काफी अच्छा ऑप्शन है। मुंह में लौंग रखने से या फिर लौंग का तेल लगाने से दांतों के दर्द से छुटकारा मिलता है।

पालक : प्रेग्नेंसी में पालक चबाने से दांतों की समस्या से आराम मिल सकता है।

गर्म सिकाई : दांतों में हो रहे दर्द को दूर करने के लिए गर्म सिकाई करना बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके लिए गर्म पानी में एक साफ कपड़ा भिगोएं। इस कपड़े को निचोड़कर अपने जबड़े के पास सिकाई करें। इससे दांतों के दर्द से राहत मिलेगी।

अमरूद : अमरूद के पत्तों से भी दांतों के दर्द को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए अमरूक की पत्तियों का काढ़ा बनाएं। इस काढ़े से सुबह-शाम गरारा करें। इसके अलावा इन पत्तियों को चबाने से भी दांतों के दर्द से आराम मिलेगा।

प्रेग्नेंसी में हुए बैक पेन से निपटने के लिए आजमाएं ये 5 तरीके, तुरंत मिलेगा आराम

गर्भावस्था में सर्दी जुकाम से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान से घरेलू उपाय

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source