
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : December 31, 2020 2:24 PM IST
Home Remedies for Nausea : प्रेगनेंसी के पहली तिमाही में दिखने वाले लक्षणों में मतली या जी मिचलाना ( Nausea) सबसे पहले महसूस होने वाली परेशानी है। कई महिलाएं मतली या उल्टी होने की इस परेशानी के चलते कुछ भी खा-पी नहीं सकतीं। साथ ही सिरदर्द, कमज़ोरी जैसी परेशानियां मतली के साथ-साथ होती हैं, जिससे प्रेगनेंट महिला मानसिक और शारीरिक स्तर पर बहुत अधिक बीमार महसूस करने लगती है। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्ममेकर अनुष्का शर्मा ने भी हाल ही में प्रेगनेंसी में मतली की समस्या के बारे में अपने अनुभव बताए । (Home Remedies for Nausea in Hindi)
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेगनेंसी इस साल की सबसे बड़ी ख़बरों में से एक है। प्रेगनेंसी में अनुष्का क्या कर रही हैं यह जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि प्रेगनेंसी के पहले 3 महीने उनके लिए कैसे रहे। गौरतलब है कि पहली तिमाही या फर्स्ट ट्राईमेस्टर में गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। यह प्रेगनेंसी का बहुत महत्वपूर्ण समय होता है और डॉक्टर्स भी पहले 3 महीनों में काफी ध्यान रखने की सलाह देते हैं।
अनुष्का ने बताया कि नॉसिया या मतली की वजह से वह कुछ भी खा नहीं पा रही थीं। प्रेगनेंसी की पहली तिमाही में वो ज़्यादातर समय टोस्ट और क्रैकर खा रहीं थीं, क्योंकि उन्हें खाने की महक से दिक्कतें हो रहीं थीं। अनुष्का ने बताया कि किचन में जाना भी उनके लिए मुश्किल था। साथ ही उन्हें बच्चे के लिए सही खुराक और पोषक तत्वों की भी ज़रूरत थी। ऐसे में उन्होंने अपने डॉक्टर और डायटिशियन की मदद ली।