
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : July 6, 2020 3:05 AM IST
High BP During Pregnancy: प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या महिलाओं के लिए घातक साबित हो सकती है। एक हालिया रिसर्च के मुताबिक जिन महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर यानि उच्च रक्तचाप की परेशानी होती है, भविष्य में उनमें दिल की बीमारियों और हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ जाता है। इंटरनेशनल रिसर्चर्स की एक टीम ने अपने रिसर्च में पाए गए आंक़ड़ों और जानकारियों के आधार पर यह बात कही है। (High BP During Pregnancy risk)
गौरतलब है कि दुनियाभर में प्रेगनेंसी के दौरान लगभग 10 फीसदी महिलाओं को हायपरटेंशन (Gestational Hypertension) से जुड़ी परेशानियां होती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार पश्चिमी देशों में लगभग 6 प्रतिशत प्रेगनेंट महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है। हालांकि, ज्यादातर केसेस में बच्चे के जन्म के बाद ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो जाता है। यह रिसर्च यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज द्वारा किया गया जिसमें, पहले किए गए 21 रिसर्चस् की जानकारियों का भी आंकलन किया गया। इन सभी रिसर्च में कुल 36 लाख महिलाओं और उनकी प्रेगनेंसी को ध्यान में रखते हुए रिसर्च की गयी। इन सभी महिलाओं में से लगभग 128,000 महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी थी। (High BP During Pregnancy)
डॉक्टर क्लारे ने बताया कि प्रेगनेंसी में हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए इस प्रकार के उपाय किए जा सकते हैं-