
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : May 5, 2020 9:20 PM IST
Heart Disease & Pregnancy: प्रेग्नेंसी में बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, इन दिनों यूं रखें अपने दिल का ख्याल।
Pregnancy & Heart Disease : क्या आप मां बनने वाली हैं? यदि हां, तो अपने गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ ही अपने दिल की सेहत का भी खास ख्याल रखें। एक शोध के अनुसार, जो महिलाएं मां बनने वाली हैं, उनमें हार्ट डिजीज होने का खतरा उन महिलाओं के मुकाबले अधिक होता है जो मां नहीं बनी हैं। पहले हुए कई अध्ययनों में यह बात भी कही जा चुकी है कि प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दिनों में महिलाओं में नाड़ी, रक्त की मात्रा और हृदय गति में काफी बदलाव होता है।
यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक शोध के परिणाम दर्शाते हैं कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं में हृदय रोग और आघात का खतरा लगभग 15 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। जब कोई महिला गर्भधारण (Pregnant women) करती है, तो उसके शरीर में जलन पैदा होती है। पेट के चारों तरफ, खून और धमनियों में चर्बी का जमाव होने लगता है। इस परिवर्तन से कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर स्थायी प्रभाव पड़ता है, जिससे हृदय रोग का खतरा (Pregnancy & Heart Disease) बढ़ जाता है।
क्या आपको पता है कि प्रेगनेंसी के दिनों में आपका दिल पहले से अधिक काम करता है? आप कुछ कार्यों जैसे सीढ़ियां चढ़ना, दौड़ना, हद से ज्यादा गुस्सा करना आदि से बचें। इससे हृदय (Tips for healthy heart during pregnancy) की धड़कनें बढ़ जाती हैं।
कुछ महीने पहले यदि आपकी हार्ट की सर्जरी हुई हो, हार्ट अटैक आया हो, तो इस केस में गर्भधारण करने से बचें। आर्टिफिशियल वॉल्व या बाई पास सर्जरी हुई हो पर आप मां बनने की योजना बना रही हैं, तो पहले डॉक्टर से बात कर लें।
Pregnancy Tips: लॉकडाउन में गर्भवती महिलाएं रहें स्ट्रेस फ्री, घर पर अपनाएं ये आसान से टिप्स
महिलाएं अक्सर ऑफिस और घर के कामों के बीच अपने ऊपर ध्यान देना भूल जाती हैं। खासकर, जब आप प्रेग्नेंट हों तो ऐसा बिल्कुल भी ना करें। प्रेगनेंसी के समय ऑफिस और घर में संतुलन बनाए रखें। अधिक तनाव लेने से बचें।
किसी-किसी महिला का गर्भावस्था के दिनों में वजन काफी बढ़ जाता है। वजन हद से ज्यादा ना बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। वजन बढ़ने से दिल पर अधिक दबाव पड़ता है।वजन और यूरिन टेस्ट कराती रहें। वजन बढ़ रहा हो, तो इसे कंट्रोल में करने के उपाय आजमाएं।
प्रेग्नेंसी में अधिक स्मोकिंग, शराब का सेवन ठीक नहीं है। सेकेंड हैंड स्मोक (ऐसे शख्स या स्थान पर रहना, जहां कोई ध्रूमपान कर रहा हो) से दूर रहें। शराब का सेवन ना सिर्फ दिल की धड़कनों को तेज करता है, बल्कि यह गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी खतरनाक है।
गर्भावस्था के दिनों में आप पीठ के बल ना सोएं। हमेशा करवट बदलती रहें। देर तक पीठ के बल सोने से शिशु उन नसों पर दबाव डालता है, जिनसे होकर हृदय तक रक्त पहुंचता है।
प्रेगनेंसी में दिल को हेल्दी रखना है, तो डायट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। ओमेगा 3, ड्राई फ्रूट्स आदि खाएं। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन अधिक करें। नमक का सेवन कम करें।