
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : April 26, 2019 3:06 PM IST
प्रेगनेंसी में सीन में जलन की समस्या हो, तो इन सुपरफूड्स का करें सेवन। © Shutterstock.
प्रेगनेंसी के दिनों में अक्सर महिलाओं को कई तरह की शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, उन्हीं में से एक है सीने में जलन की समस्या। आमतौर पर यह समस्या 6 महीने के बाद अधिक देखी जाती है। सीने और गले में जलन के साथ ही खट्टी डकार और मुंह में अम्लीय स्वाद इसके लक्षण हैं। दरअसल, जब पेट में भ्रूण का विकास तेजी से होता है, तब पेट के अंदरूनी अंग ऊपर की तरफ आने लगते हैं, जिसके कारण पेट में एसिडिटी बनने लगती है। इसी वजह से सीने में जलन की समस्या होने लगती है। कुछ ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें खाकर आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
प्रेग्नेंसी में हार्ट बर्न की समस्या को दूर करने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स
डिलीवरी के बाद महिला के शरीर में आते हैं ये बदलाव
बादाम
बादाम खाना प्रेग्नेंसी के दिनों में काफी हेल्दी होता है। जब भी आपको सीने में जलन हो, तो उसे दूर करने के लिए बादाम खाएं। इसमें जो तेल पाया जाता है, वह एसिडिटी की समस्या को दूर करने में सहायक है।
अदरक
पेट की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए अदरक का सेवन किया जाता रहा है। इससे पाचन शक्ति भी बढ़ती है। सीने में जलन हो, तो इसका एक टुकड़ा चबाएं। चाहें तो अदरक वाली चाय पिएं। एसिड रिफ्लक्स की समस्या दूर होगी।
दही
दही में कैल्शियम के साथ ही प्रोटीन भी होता है, जो गर्भवती महिला के लिए बहुत जरूरी है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स बैक्टीरिया एसिडिटी नहीं बनने देता है। यह पाचन तंत्र को भी बूस्ट करता है, जिससे आप इन दिनों आसानी से खाना पचा सकती हैं और कब्ज की समस्या भी नहीं होती है।
राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस : क्या चीनी से प्रेगनेंसी टेस्ट संभव है ? यदि हां, तो जानें कैसे
एलोवेरा
एलोवेरा एक हेल्दी औषधि है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो सीने में जलन और पेट में बनने वाली गैस से तुरंत राहत प्रदान करता है। गर्भावस्था के दौरान एलोवेरा जूस का सेवन करने से लाभ होता है।
नींबू का रस
सीने में जलन हो तो नींबू के रस को एक गिलास पानी में डालकर पीने से इस समस्या से राहत मिलती है। आप चाहें, तो एक चम्मच शहद भी इसमें मिला सकती हैं। नींबू और शहद मिलकर एसिड रिफ्लक्स की समस्या को कम करते हैं। इससे पाचन क्रिया सुधरती है और एसिडिटी नहीं होती।
सौंफ
पेट संबंधी समस्या जैसे कब्ज, एसिडिटी भी सौंफ दूर करता है। इसमें कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम जैसे लाभकारी तत्व होते हैं, जो सीने की जलन को दूर करते हैं। सौंफ को मिश्री के साथ पीस लें। 5 ग्राम चूर्ण को सोते समय गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। इससे गैस व कब्ज की समस्या भी नहीं होगी।
प्रेगनेंसी में सिर्फ पैर ही नहीं, इन अंगों में भी होती है सूजन की समस्या
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और इसे पी जाएं। हां, इसका सेवन जल्दी-जल्दी करने से बचें, क्योंकि इसमें नमक बहुत ज्यादा होता है, जो आपके दिल के लिए हानिकारक हो सकता है।