प्रेग्नेंसी में करवा चौथ व्रत कैसे करें? जानें क्या है आपके लिए जरूरी

Karwa Chauth during pregnancy: करवाचौथ का व्रत हर महिला के लिए खास होता है। हालांकि, प्रेग्नेंट लेडीज थोड़ा कन्फ्यूज रहती हैं कि उन्हें व्रत करना चाहिए या नहीं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : October 7, 2025 10:55 AM IST

How to keep Karwa Chauth fast in pregnancy :  करवा चौथ का व्रत हर सुहागन महिला के लिए बहुत अहम होता है। हर महिला पूरे साल इस एक दिन का बेसब्री से इंतजार करती है और पति की लंबी आयु के लिए पूरी आस्था से व्रत करती है। वैसे तो हर सुहागन महिला के लिए यह व्रत जरूरी होता है, लेकिन जो लेडीज प्रेग्नेंट होती हैं, उनके मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि इस अवस्था में व्रत करना चाहिए कि नहीं। जहां कुछ लोग कहते हैं कि बच्चे के पोषण को देखते हुए महिला का व्रत रखना जरूरी नहीं होता है, वहीं कुछ महिलाएं किसी भी स्थिति में व्रत को छोड़ना नहीं चाहतीं।

दरअसल, गर्भ में पल रहे बच्चे का विकास पूरी तरह से मां के खान-पान पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर महिला व्रत करती है और कुछ खाती-पीती नहीं है, तो इससे बच्चे के विकास पर असर पड़ सकता है। इससे बच्चा कमजोर या बीमार पैदा हो सकता है। इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर कोई प्रेग्नेंट महिला व्रत करती है, तो उसे क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

करवा चौथ का व्रत करने के लिए प्रेग्नेंट महिला को बरतनी चाहिए ये सावधानियां

निर्जला व्रत ना रखें

प्रेग्नेंसी में करवा चौथ का व्रत कर रही हैं, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप निर्जला व्रत न करें। दरअसल, इस तरह का व्रत गर्भ में पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। इस तरह के व्रत में जब लंबे समय तक पानी नहीं पिया जाता, तो इससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे थकान होने, कमजोरी और चक्कर आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा काम करने से बचें

यह तो सभी जानते हैं कि भारतीय घरों में किसी भी त्योहार पर महिलाओं के लिए काम काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अगर आप प्रेग्नेंसी में भी व्रत कर रही हैं, तो इस बात का खास ख्याल रखें कि ज्यादा काम करने से बचें। ताकि आपको थकान न हो। इससे ज्यादा भूख-प्यास भी नहीं लगेगी।

प्रेग्नेंट महिलाओं को खानी चाहिए ये चीजें

अगर प्रेग्नेंसी में भी आप व्रत कर रही हैं, तो डिहाइड्रेशन की समस्यासे बचने के लिए नारियल पानी, छाछ या जूस पी सकती हैं। इसके अलावा, फल और ड्राई फ्रूट्स भी खाए जा सकते हैं, ताकि बच्चे के विकास में कोई बाधा न आए।

व्रत पारण करते समय ध्यान रखें ये बातें

करवा चौथ का व्रत चांद निकलने के बाद ही खोला जाता है। व्रत खोलने के बाद घर में जो पकवान बने होते हैं, महिलाएं भी वही खाती हैं। हालांकि, अगर कोई महिला प्रेग्नेंट है, तो उसे व्रत खोलने के बाद हल्का-फुल्का और हेल्दी खाना ही खाना चाहिए। दरअसल, ज्यादा हैवी फूड सेहत को खराब कर सकता है।

Highlights

  • प्रेग्नेंसी में व्रत के दौरान काम करने से बचें।
  • प्रेग्नेंसी में निर्जला व्रत न रखें, इससे परेशानी बढ़ सकती है।
  • व्रत का पारण सही तरीके से करें।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source