Drinks in Pregnancy : प्रेग्नेंसी में पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, पूरे 9 महीने सेहत रहेगी दुरुस्त

गर्भावस्था के दौरान पेय पदार्थों का सेवन महिलाओं को हाइड्रेटेड रखता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है। हम आपको कुछ ऐसे हेल्दी ड्रिंक्स (Drinks during Pregnancy in hindi) के बारे में बता रहे हैं, जो शरीर के टॉक्सिंस और फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करते हैं और इंफेक्शन से भी बचाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : February 17, 2020 8:56 PM IST

गर्भावस्था के दौरान महिलाएं यदि आपनी सेहत का ध्यान नहीं रखेंगी, तो गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसे में आप जो भी खाती हैं, उसका चयन सोच-समझकर करें। हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए आपको पोषक तत्वों का सेवन करने की जरूरत है। गर्भावस्था के दौरान पेय पदार्थों का सेवन महिलाओं को हाइड्रेटेड रखता है और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर रखता है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे को भी पोषण मिलता है। ये पेय पदार्थ (Drinks during Pregnancy in hindi) शरीर के टॉक्सिंस और फ्री-रेडिकल्स को नष्ट करते हैं और इंफेक्शन से भी बचाते हैं।

पिएं नींबू पानी

नींबू पानी शरीर को हाईड्रेटेड रखता है, मिचली की समस्या से लड़ने में मदद करता है और शरीर के विषाक्त पदार्थो को नष्ट करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह पेट से जुड़ी समस्या से भी राहत प्रदान करता है।

खीरे का जूस

खीरे के जूस में विटामिन-ए, पोटैशियम, कॉपर और एलेक्ट्रोलाइट्स उच्च मात्रा में होते हैं जो गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के लिए लाभकारी (Healthy Drinks during Pregnancy in hindi) होते हैं। इसमें पानी भी उच्च मात्रा में होता है और कूलिंग इफेक्ट होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है।

Pregnancy Diet: क्या प्रेगनेंसी में खाना चाहिए 2 लोगों का भोजन? जानें गर्भावस्था में मां और बच्चे के लिए कैसी डायट होती है सही

गाजर का जूस

गर्भावस्था के दौरान गाजर के जूस का सेवन भी करना चाहिए। हालांकि, गर्मी के दिनों में गाजर कम उपलब्ध होता है पर जो महिलाएं ठंड के मौसम में प्रेगनेंट हुई हों, वे जरूर गाजर का जूस डाइट में शामिल करें। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इससे गर्भावस्था के बाद बाल गिरने की समस्या से भी आप बची रहेंगी।

पुदीने का पानी

पुदीने के पानी में कूलिंग इफेक्ट होता है जो गर्भावस्था के दौरान उल्टी और मिचली जैसी समस्या से राहत प्रदान करता है। इसके अलावा पुदीने का पानी शरीर को स्वस्थ भी रखता है।

लो-फैट मिल्क

डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन गर्भावस्था के दौरान शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। इसके अलावा इनमें आयरन और कैल्शियम होता है जो हड्डियों और मांसपेशियों को दर्द और ऐंठन से राहत प्रदान करता है।

प्रेग्नेंसी में आलू खाना हो सकता है खतरनाक, बढ़ सकती है डायबिटीज की समस्या

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source