
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 8, 2021 8:31 AM IST
Healthy Drink for Lactating Mothers: बच्चे का जन्म किसी भी माहिला के लिए सबसे अच्छा अनुभव होता है। लेकिन, प्रेगनेंसी और बच्चे के जन्म के साथ जुड़ा है डिलीवरी के दौरान होने वाला लेबर पेन। कई-कई घंटों तक लेबर पेन में रहनेवाली महिलाओं को जब भी इस तकलीफभरी घटना की याद आती है वे सिहर उठती हैं। डिलीवरी के बाद महिलाओं को बहुत अधिक थकान और कमज़ोरी महसूस होती है। दरअसल, प्रेगनेंसी में गर्भस्थ शिशु का विकास और पोषण पूरी तरह मां के शरीर पर निर्भर होता है। यही वजह है कि महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान विभिन्न पोषक तत्वों जैसे फॉलिक एसिड, विटामिन डी और कैल्शियम आदि के सप्लीमेंट्स भी दिए जाते हैं। वहीं, डिलीवरी के बाद फीडिंग के दौरान भी महिलाओं को अधिक मात्रा में पोषक तत्वों की आवश्यकता पड़ती है। इसीलिए, प्रेगनेंसी और ब्रेस्टफीडिंग के दौरान महिलाओं को कमज़ोरी बढ़ जाती है। (Post Pregnancy Weakness)
डिलीवरी के बाद महिलाओं को महसूस होने वाली वीकनेस को दूर करने के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जो पौष्टिक होने के साथ-साथ बच्चे और मां की सेहत को नुकसान ना पहुंचाएं। भारतीय घरों में इसीलिए लड्डू, हलवा और पंजीरी जैसी रेसिपीज़ के माध्यम से मां और बच्चे का पौष्टिक खुराक देने की कोशिश की जाती है। यहां भी एक ऐसी ही रेसिपी लिख रहे हैं हम जो, पोस्ट-प्रेगनेंसी डायट के लिए परफेक्ट है। यह हेल्दी और न्यूट्रिशन से भरपूर रेसिपी है एक हेल्थ ड्रिंक की जो कई हेल्दी चीज़ों का मिश्रण भी है। Healthy Drink for Lactating Mothers in Hindi)

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.