Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सी-सेक्शन के बाद जल्द ठीक होने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल!

क्या आप जानते हैं कि डिलिवरी के बाद लाफ्टर थेरेपी से आपको ठीक होने में देर हो सकती है?

सी-सेक्शन के बाद जल्द ठीक होने के लिए इन 5 बातों का रखें ख्याल!

Written by Editorial Team |Published : January 21, 2018 12:39 PM IST

आपका डॉक्टर निश्चित रूप से आपको सी-सेक्शन के बाद का कुछ बातों का पालन करने और कुछ ग़लतियों से बचने की बात कहेगा। एक पेट की सर्जरी के लिए अधिक देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता है। अज्ञान उपचार प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है और देरी कर सकता है। हालांकि, कुछ ऐसी ग़लतियां ऐसी भी हैं जो आप अनजाने में ही कर देते हैं और उसकी वजह से आपको कोई ऐसी परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से आपको डॉक्टरी मदद की ज़रूरत पड़ सकती है। इससे आपके सी-सेक्शन के घाव ठीक होने में देरी हो सकती हैं। इसीलिए हम यहां आपको बता रहे हैं उन चीजों के बारे में जिनका ध्यान रखने से सी-सेक्शन के बाद आपके शरीर को जल्दी से ठीक करने में मदद मिल सकेगी।

कब्ज से बचें: कारण स्पष्ट है, शौच के समय पेट पर किसी भी प्रकार का दबाव पड़ने से आपको दर्द हो सकता है और सी-सेक्शन के कट को भी प्रभावित कर सकता है। गंभीर कब्ज या कॉन्स्टिपेशन की वजह से पेट में घाव हो सकता है और आंतरिक संक्रमण या इंफेक्शन भी हो सकता है, जो एक अतिरिक्त परेशानी का कारण बनेगा। इस समस्या से बचने के लिए आप संतुलित आहार (फाइबर की सही मात्रा के साथ) खाएं और पर्याप्त पानी पीते रहें, क्योंकि इन दोनों की मदद से आप कब्ज से बच सकते हैं। अगर खाने-पीने में परिवर्तन से आपको कोई फायदा नहीं होता तो आपके डॉक्टर से बात करें। जो बोवेल को साफ करने में मददगार किसी विरेचक या लैक्सेटिव की सलाह देंगे और आपको अपनी कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है।

खांसी और ठंड से बचें: खांसी और छींकने से आपके कट पर दबाव पड़ सकता है, और अगर यह समस्या थोड़ी देर तक बनी रहती है, तो यह आपके पेट की कमजोर मांसपेशियों को मज़बूत बनने और निशान को ठीक होने में रूकावट डाल सकता है। यही कारण है कि ज्यादातर महिलाएं सी-सेक्शन के बाद अपने कान को दुपट्टे या स्कार्फ से कवर करती हैं और ठंडे से बचने के लिए मोजे पहनती हैं। याद रखें, डिलीवरी के बाद इम्यूनिटी भी कम हो जाती है और आपको ठंड लगने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।

Also Read

More News

मैटर्निटी बैंड पहनने से बचें: हालांकि यह आपके लिए अपने पेट को गर्भावस्था से पहले का आकार दिलाने में मददगार लग सकता है, लेकिन सी-सेक्शन के बाद मैटर्निटी बैंड आपको गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। मेरे डॉक्टर ने सी-सेक्शन के बाद मुझे बैंड ना पहनने की सलाह दी, क्योंकि इससे आपके हार्निया से पीड़ित होने का ख़तरा बढ़ सकता है। वैसे भी आखिरकार सी-सेक्शन के बाद पेट से जुड़ी एक और समस्या कौन चाहेगा।

लाफ्टर थेरेपी से बचें: सी-सेक्शन के बाद बहुत कम लोग आपको लाफ्टर थेरेपी के लिए कहेंगे, लेकिन मुझे सलाह दी गई कि डिलिवरी के बाद डिप्रेशन से राहत के लिए लाफ्टर थेरेपी में शामिल होने की सलाह दी गयी। हालांकि यह मददगार हो सकता है, लेकिन मेरी सलाह है कि ऑपरेशन के बाद कम से कम 6 सप्ताह तक इंतज़ार करें। दरअसल हंसने से एंडोर्फिन(endorphins) रिलीज होता है और अपने मूड अच्छा होता है। लेकिन यह सी-सेक्शन कट के आसपास दर्द और तनाव भी पैदा कर सकते हैं। इसीलि, योग और ध्यान जैसी आरामदायक पद्धतियों से डिप्रेशन का सामना करने की कोशिश करें।

पेट के व्यायाम से बचें: यह बिल्कुल समझदारी की बात नहीं है कि सी-सेक्शन के बाद व्यायाम करने से ताकत मिलती है और तेज़ रिकवरी होती है। लेकिन पेट पर दबाव से आपको दर्द, चुभन और ठीक होने में देरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जबकि कार्डियो एक्सरसाइज़ कैलोरी को बर्न कर आपके शरीर को टोन करने में मदद कर सकती है, लेकिन पेट से जुड़ी एक्सरसाइज़ कम से कम 6 सप्ताह या डॉक्टर द्वारा बतायी गयी अवधि तक रुकना चाहिए।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhana Tiwari

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्रस्रोत-Shutterstock

About the Author

... Read More