... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
मूल स्रोत: IANS Hindi.
आजकल लोग खुद को अच्छी तरह से सेटल करने के चक्कर में देर से माँ-बात बनते हैं। लेकिन उनका ये फैसला उनके आने वाले बच्चे के लिए कितना हानिकारक हो सकता है, क्या आपने कभी सोचा है? हाल के एक अनुसंधान से ये प्रमाणित हुआ है कि ज्यादा उम्र में माता-पिता बनने से आने वाले संतान की आयु कम हो सकती है। इसलिए कोई भी फैसला लेने से पहले दम्पत्ति को डॉक्टर से सलाह ले लेना बहुत ज़रूरी होता है।
अधिक उम्र में माता-पिता बनने वाले लोगों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि उनकी आने वाली संतान की लंबी आयु के लिए सिर्फ कामना ही की जा सकती है। एक नए शोध के अनुसार, अधिक उम्र वाले व्यक्तियों की संतानें लंबी आयु तक जीवित नहीं रहतीं, क्योंकि उनकी उम्र का प्रभाव उनके टेलोमेयर पर पड़ता है।
अमेरिका की नॉर्थ डकोटा यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञान के सहायक प्रोफेसर ब्रिट हाइडिंगर ने बताया, 'टेलोमेयर डीएनए के अंतिम सिरे में पाया जाता है और यह कोशिकाओं की उम्र को दर्शाता है। यह कोशिका विभाजन के समय डीएनए की सुरक्षा करता है। टेलोमेयर कोशिका प्रतिरूप का अभिन्न अंग है, जो व्यक्ति की लंबी उम्र से संबंधित होते हैं।'
इस शोध के लिए 30 सालों तक कई प्रजातियों पर अध्ययन किया गया। विभिन्न प्रजातियों में लंबे टेलीमेयर वाले जीवों की संतानों में लंबी उम्र देखी गई है। इसके अलावा, यह भी सामने आया है कि संतान की लंबी आयु पर पिता की उम्र से ज्यादा मां की आयु का प्रभाव पड़ता है।
यह शोध पत्रिका 'फंक्शनल इकोलॉजी' में प्रकाशित हुआ है।
चित्र स्रोत: Shutterstock