
... Read More
व्यायाम एक ऐसी क्रिया है शरीर के कार्य-कलाप को सुचारू रूप से करने में बहुत मदद करता है, चाहे वह गर्भावस्था का समय हो या सामान्य अवस्था हो। गर्भावस्था में समय साधारणतः महिलायें व्यायाम करना नहीं चाहती हैं लेकिन व्यायाम करने से शरीर का रक्त संचार अच्छी तरह से होने के साथ-साथ, शरीर में ऑक्सिजन का स्तर भी संतुलित रहता है। प्रशिक्षक के निगरानी में सही तरह से व्यायाम करने पर खाना अच्छी तरह से हजम होता है और उसकी पौष्टिकता का लाभ गर्भ में पल रहे शिशु को अच्छी तरह से मिल पाता है। पढ़े- वज़न घटाने के लिए व्यायाम के सही तरीके को जानें
एक ताजा अध्ययन में कहा गया है कि गर्भावस्था के दौरान माँ द्वारा किए जाने वाले व्यायाम का लाभ गर्भ में पल रही कन्या शिशु की अपेक्षा बालक शिशु को अधिक मिलता है। चूहों पर किए गए इस अनुसंधान में पाया गया कि मोटापे की शिकार माताओं के हल्के व्यायाम करने से उनके गर्भ में पल रही संतान के वजन, इंसुलिन स्तर और ब्लड ग्लूकोज के स्तर में कमी आती है, जिससे बड़े होने पर उनमें चयापचय संबंधी बीमारियां जैसे टाइप-2 मधुमेह होने का जोखिम कम हो जाता है। हालांकि गर्भ में पल रही संतान के लड़का या लड़की होने पर एक जैसा नहीं होता। कन्या शिशु की अपेक्षा यह बालक शिशु के लिए अधिक फायदेमंद होता है।पढ़े- दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना ज़रूरी होता है
मुख्य शोधकर्ता एवं आस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के मार्गरेट मोरिस के अनुसार, 'गर्भवती महिला द्वारा व्यायाम करने से गर्भ में पल रहे बालक शिशु के इंसुलिन एवं ग्लूकोज के स्तर में काफी सुधार आता है, जबकि कन्या शिशु के इंसुलिन एवं ग्लूकोज स्तर में सुधार का स्तर कम रहता है।' अध्ययन के तहत मादा चुहिया को गर्भधारण करने से पहले छह सप्ताह तक और गर्भधारण करने के बाद भी उच्च वसायुक्त भोजन दिया गया। उनमें से 50 फीसदी मादा चूहों को गर्भधारण करने से 10 दिन पहले व्यायाम करवाना शुरू किया गया और बच्चे को जन्म देने तक व्यायाम जारी रखा गया, जबकि शेष माद चूहों को निष्क्रिय ही छोड़ दिया गया। बच्चों के जन्म के 19 दिनों के बाद उनमें ग्लूकोज, चयापचय स्तर की जांच की गई, जिससे उपरोक्त परिणाम सामने आए। पढ़े- अब साँस लेने और छोड़ने के व्यायाम के द्वारा आसानी से वज़न घटायें
स्रोत: IANS Hindi
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।