जानें प्रेगनेंसी में सॉफ्ट ड्रिंक पीने से बच्चे पर पड़ता है क्या असर

कहीं आप pregnancy में हद से ज्यादा चाय या कॉफी तो नहीं लेती?

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST

मूल स्रोत: IANS Hindi

प्रेगनेंसी के दौरान लोग तरह-तरह की चीजें खाने की सलाह लोग देते रहते हैं लेकिन क्या नहीं खाना चाहिए इसके बारे में लोगो ंका ध्यान बहुत कम ही जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान आपके डायट का पूरा असर आपके शिशु के सेहत पर पड़ता है जिसके कारण भविष्य में मोटापे से लेकर कई तरह की शारीरिक असुविधाओं या समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हाल के एक रिसर्च से ये पता चला है कि प्रेगनेंसी के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक, चाय या कॉफी पीने से भविष्य में बच्चे के वज़न बढ़ने की आशंका हो सकती है।

गर्भावस्था के दौरान कृत्रिम मीठे पेय पदार्थो का सेवन करने वाली महिलाओं की संतान को मोटापे का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार को प्रकाशित एक नए शोध में यह पता चला है। कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ मैनीटोबा के मुख्य लेखक मेघन आजाद ने बताया, 'हमारे अध्ययन ने वह पहला मानव साक्ष्य उपलब्ध कराया है, जो बताता है कि गर्भावस्था के दौरान कृत्रिम मीठे पेय पदार्थों की खपत शिशु के वजन परिवर्तन से जुड़ी हुई है।' पढ़े- प्रेगनेंसी के दौरान इन 10 चीजों को भूलकर भी न खायें!

इस अध्ययन के लिए शोधार्थियों ने 3,033 मां-शिशु की जोड़ी का आकलन किया। इस दौरान मां द्वारा गर्भावस्था में लिए जाने वाले पेय पदार्थो का शिशु के बॉडी मास इंडेक्स पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन किया गया। शोध में 30 प्रतिशत महिलाओं ने कृत्रिम पेय पदार्थो जैसे सॉफ्ट ड्रिंक और चाय-कॉफी के सेवन की बात स्वीकारी। वहीं 5.1 प्रतिशत महिलाओं में नियमित तौर पर इन पदार्थो का सेवन पाया गया और उनकी संतान के पहले साल में मोटापे के दोगुने जोखिम की संभावना देखी गई।

यह शोध अमेरिकी पत्रिका जेएएमए पीडियाट्रिक्स में प्रकाशित हुआ है।

चित्र स्रोत: Shutterstock 


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source