... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
स्रोत - IANS Hindi
नींद का हमारी सेहत से बहुत गहरा रिश्ता होता है। नींद कम या ज़्यादा लेने से हम अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करते हैं। और जब आप जीवन के एक महत्वपूर्ण दौर गर्भावस्था से गुज़र रहे होते हैं तो नींद और अहम हो जाती है। इस दौरान कई महिलाओं को नींद से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप गर्भावस्था के दौरान सही नींद नहीं लेंगी तो आपका वज़न बढ़ सकता है?
अनिद्रा और अधिक नींद दोनों ही गर्भावस्था में वजन वृद्धि के कारणों से जुड़े हुए हैं। एक नए अध्ययन में इसकी पुष्टि हुई है। अमेरिका की युनिवर्सिटी ऑफ पिट्सबर्ग के शोधार्थी फ्रैन्सेस्का फैको ने कहा, ‘हम जानते हैं कि गर्भावस्था के दौरान कम नींद गर्भावस्था के प्रतिकूल प्रभावों से जुड़ी होती है, लेकिन इस अध्ययन के निष्कर्ष हमारी धारणा के लिए संभावित तंत्र प्रदान करते हैं।’
इस शोध के लिए ऐसी 751 महिलाओं पर अध्ययन किया गया, जिन्हें संतान प्राप्ति नहीं हुई थी और उन्होंने केवल एक ही बार गर्भधारण किया था। इन महिलाओं की नींद गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए लगातार सात दिनों तक एक एक्टीग्राफ पहन कर सोने के लिए कहा गया। इस अध्ययन में 74.8 प्रतिशत महिलाओं की नींद अवधि सात और नौ घंटे के अनुपात में थी। आंकड़ों के अनुसार, यह सामने आया कि अनिद्रा और अधिक नींद दोनों ही गर्भावस्था में वजन वृद्धि के लक्षणों से जुड़े हैं। यह शोध अटलांटा में 'सोसाइटी फॉर मैटरनल-फीटल मेडिसन' की वार्षिक बैठक के दौरान प्रस्तुत किया गया था।
चित्र स्रोत – Shutterstock