स्ट्रेच मार्क्स को मिटाने का घरेलू टिप्स

स्ट्रेच मार्क्स से न हो परेशान है, आपके पास ही है घरेलू तरीका।

WrittenBy

Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 6:08 PM IST

अक्सर स्ट्रेच मार्क्स के भद्देपन के कारण महिलाएं माँ बनने के बाद भी एक बात से हमेशा डिप्रेस्ड रहती हैं। अगर वह एक्सरसाइज के मदद से अपने फिगर में वापस आ भी जाती है लेकिन स्ट्रेच मार्क्स के कारण हमेशा निराश रहती हैं।अगर आप तरह-तरह के क्रीम लगाकर थक गए हैं तो इनके साथ-साथ आपके इन घरेलु नुस्ख़ों को भी अपनाएं जिससे आप स्ट्रेच मार्क्स को मिटा सकते हैं- पढ़े-

इसके लिए आपको नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेना होगा और निशान वाली जगह पर नींबू का रस लगाना होगा। गुड़गांव के पारस अस्पताल के कॉस्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी सलाहकार मंदीप सिह ने कुछ ऐसे ही उपयोगी टिप्स बताए हैं, आइए डालें इन पर एक नजर :

-पानी पिएं : एक दिन में आठ से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने पर आपको स्ट्रेच मार्क्‍स में चमत्कारी रूप से अंतर नजर आएगा।

-पौष्टिक भोजन : स्वस्थ त्वचा के लिए विटामिन ई और सी, जिंक, सिलिका और अन्य पोषक तत्वों की प्रचुरता वाला संतुलित और पौष्टिक आहार चुनें। संयोजक कोशिकाओं के नवीनीकरण के लिए विटामिन विशेष रूप से जरूरी है। खाने में स्ट्रॉबेरी, जामुन, पालक, गाजर, हरी बींस, साग, बादाम और खाद्य बीज शामिल करें।

-नींबू का रस : नींबू का रस एक प्राकृतिक अमल है, जो स्ट्रेच मार्क्‍स को हल्का करता है। नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्‍स पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

-क्रीम और मॉश्चराइजर : ऐसी क्रीम और मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जो त्वचा में खिंचाव या कसाव लाने में मदद करें। नए स्ट्रेच मार्क्‍स के लिए लोशन और क्रीम सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन वे पुराने स्ट्रेच मार्क्‍स दूर करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, वे उतने असरदार नहीं हैं। रेटीनोइक अमल वाली क्रीम नए स्ट्रेच मार्क्‍स के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है। पढ़ें- स्ट्रेच मार्क्स पर ऐलो वेरा का कमाल

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत:  Getty image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source