... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Agencies | Updated : January 4, 2017 6:09 PM IST
स्रोत - IANS
गर्भावस्था हर महिला के जीवन में आने वाला वो समय है जब उसे अपना सबसे ज़्यादा ख्याल रखना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस अवधि में महिलाओं को कई सारे शारीरिक परिवर्तनों से गुज़रना पड़ता है। इस वजह से उसकी आवश्यकताएं बदलती रहती हैं। इसमें सबसे महत्वपूर्ण खानपान होता है। ये सब हम आपको इसलिए भी बता रहे हैं क्योंकि इस दौरान खाने की एक आम सी चीज़ आपको जीवनभर की बीमारी दे सकती है। अब आलू को ही ले लीजिए, भला कौन होगा जो आलू नहीं खाता होगा, लेकिन गर्भावस्था में आलू खाना बहुत नुकसान पहुंचा सकता है। हाल ही में एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो महिलाएं ज्यादा आलू खाती हैं उन्हें गर्भावधि के दौरान मधुमेह होने की संभावना बढ़ जाती है।
शोधकर्ताओं ने मधुमेह से बचने के लिए आलू की जगह दूसरी सब्जियों, फलियों और अनाज खाने की सलाह दी है।गर्भावधि के दौरान होने वाली समस्याओं में मधुमेह एक प्रमुख समस्या है। इसके कारण मां के रक्त में चीनी का स्तर बढ़ जाता है और भविष्य में मां और बच्चे दोनों के लिए समस्याएं पैदा हो सकती है।
यूएस नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ और हार्वर्ड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने साल 1991 से 2001 के बीच 15,000 महिलाओं पर ये अध्ययन किया जिन्हें गर्भावस्था से पहले कभी मधुमेह नहीं था। यह अध्ययन बीएमजे (पहले यह ब्रिटिश मेडिकल जर्नल नाम से जाना जाता था) में प्रकाशित हुआ है।
इस खुलासे के बाद गर्भावस्था के दौरान अनजाने में अधिक आलू खाने की गलती करने वाली महिलाओं को सचेत हो जाना चाहिए।
चित्र स्रोत - Shutterstock