प्रेगनेंसी में आंवला खाने से 'जी मचलाना' हो जाता है बंद, जानिए आंवला कब और कैसे खाना चाहिए?

Amla Benefits In Pregnancy: किसी भी महिला के लिए प्रेगनेंसी एक बेहद खूबसूरत एहसास होता है। हालांकि, प्रेगनेंसी के दौरान छोटी-मोटी परेशानियां आती रहती हैं, जिनमें से एक है मतली और उल्टी आना।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : March 1, 2023 1:51 PM IST

जब भी कोई महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। यह बदलाव प्रेगनेंसी में कुछ महीनों में शरीर में हो रहे हार्मोनल चेंजेस की वजह से होते हैं। इस दौरान महिलाओं को कई तरह के अच्छे और बुरे एक्सपीरियंस से गुजरना पड़ता है। जिसमें से एक है मतली और उल्टी आना। प्रेगनेंसी के दौरान किसी किसी महिला को मतली और उल्टी की समस्या काफी ज्यादा परेशान कर सकती है। जिसके चलते महिलाओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती है। जिस वजह से उन्हें चक्कर आने लग जाते हैं, और दूसरी समस्याएं भी परेशान करने लगती हैं।

अगर आप भी प्रेग्नेंट हैं और आपको भी मतली और उल्टी जैसी समस्याएं लगातार परेशान कर रही हैं, तो आप आंवले का सेवन कर सकती हैं। हालांकि आंवले की तासीर ठंडी होती है, और वो आपको इस फेज से काफी हद तक बेहतर महसूस करवा सकता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी इम्युनिटी बूस्ट करने में मदद करेगी। इसके अलावा अन्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भी आंवले का सेवन किया जा सकता है। तो चलिए फिर जानते हैं, तो प्रेगनेंसी के दौरान आंवला कैसे और कब खाएं।

प्रेगनेंसी में कब खाएं आंवला -  (When to Eat Amla During Pregnancy)

प्रेगनेंसी के दौरान आंवले का सेवन पहले तिमाही में करना बेहद अच्छा माना जाता है। क्योंकि ज्यादातर मामलों में प्रेग्नेसी के पहले तिमाही महीनों में मूड स्विंग्स, मतली और उल्टी की समस्या सबसे ज्यादा होती है। ऐसे में आंवले का खट्टा मीठा स्वाद आपको इस समस्या से बचाने में मदद कर सकता है।

कई पोषक तत्वों से साथ एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और फाइबर से भरपूर आंवला पेट की समस्याओं को कम करता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में क्रेविंग से लड़ने और ब्लोतीं जैसी दिक्कतों से भी बचाता है।

प्रेगनेंसी में आंवला खाने के फायदे - Amla Benefits In Pregnancy

  • आंवले में विटामिन बी5, बी6 और फोलिक एसिड अच्छी खासी मात्रा में होता है। अगर महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान आंवले का सेवन करती हैं, तो इससे उन्हें कई फायदे मिल सकते हैं।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने के आंवले का सेवन करना अच्छा होता है।
  • महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान यूटीआई की समस्या ज्यादा हो जाती है, इसे कम करने के लिए आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवले में मौजूद विटामिन सी इसके लिए फायदेमंद होता है।
  • आंवले में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। जो पैरों में सूजन को कम करने के लिए मददगार होते हैं।
  • आंवले में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करता है।

जानिए प्रेगनेंसी में कैसे करें आंवले का सेवन - How To Eat Amla In Pregnancy

प्रेगनेंसी में अगर आप आंवले का सेवन करना चाहती हैं, तो आप रोज एक या दो आंवले का सेवन कर सकती हैं। या फिर आंवले का जूस भी पी सकते हैं। इसके अलावा आंवले का मुरब्बा या फिर आंवला कैंडी भी खाने से इससे जुड़े लाभों का फायदा उठाया जा सकता है।

मतली और उल्टी की समस्या से निपटने के लिए इस तरह से आंवला का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा अगर आपको आंवला खाने से कोई परेशानी हो रही है, तो इसके नुकसान से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह भी ली जा सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source