Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Post Pregnancy Health Tip: प्रेगनेंसी के बाद ज़रूर खाएं अजवायन, होंगे ये 2 फायदे

प्रेगनेंट और न्यू मदर्स  के लिए अजवायन बहुत पौष्टिक साबित हो सकता है।  इसके, सेवन  से प्रेगनेंसी के बाद लैक्टेशन की क्वालिटी सुधरती है। साथ ही महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद होने वाली इनडायजेशन की परेशानी से भी राहत मिलती है।

Post Pregnancy Health Tip: प्रेगनेंसी के बाद ज़रूर खाएं अजवायन, होंगे ये 2 फायदे
प्रेगनेंसी के बाद ज़रूर खाएं अजवायन, होंगे ये फायदे ।

Written by Sadhna Tiwari |Published : January 27, 2020 6:08 PM IST

अजवायन (Ajwain for new mothers) या कैरम सीड्स (carom seeds) एक ऐसा मसाला है जो, प्रेगनेंट और न्यू मदर्स  के लिए बहुत पौष्टिक साबित हो सकता है।  इसके, सेवन  से प्रेगनेंसी के बाद लैक्टेशन की क्वालिटी सुधरती है। साथ ही महिलाओं को प्रेगनेंसी के बाद होने वाली इनडायजेशन की परेशानी से भी राहत मिलती है। (ajwain for new mothers) प्रेगनेंसी के बाद (Post Pregnancy Health Tip) न्यू मदर्स को अपनी डायट का ख्याल रखना पड़ता है। इससे, उन्हें अपनी ब़ॉडी में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद होती है। साथ ही, पोस्ट प्रेगनेंसी महसूस की जाने वाली हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी बचना आसान हो जाता है। (Post Pregnancy Health Tip)

Post Pregnancy Healthy Food: न्यू मदर्स के लिए फायदेमंद है पंजीरी, ड्राई फ्रूट्स और गोंद के गुणों से है भरपूर

प्रेगनेंसी के बाद (Post Pregnancy Health Tip) ज़रूर खाएं अजवायन, होंगे ये फायदे (ajwain for new mothers) :

दरअसल, अजवायन (Ajwain for new mothers)  में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं। जो, सूजन कम करने के अलावा घावों को ठीक करने में भी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए, भारतीय घरों में प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को अजवायन खाने की सलाह दी जाती है। अजवायन खाने से महिलाओं के शरीर को अंदर से स्वस्थ बनने में मदद होती है। इससे, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी सुधरता है।

Also Read

More News

ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शन होता है बेहतर:

अपनी खास महक के लिए जानी जाती है अजवायन। यह लैक्टेटिंग मदर्स के लिए फायदेमंद मानी जाती है। क्योंकि, ऐसा माना जाता है कि इससे ब्रेस्ट मिल्क प्रॉडक्शन बढ़ता है। प्रेगनेंसी के बाद, अजवायन के लड्डू, अजवायन परांठा या अजवायन का हलवा खिलाया जाता है न्यू मदर्स को। इसके अलावा कुछ और भी तरीके हैं अजवायन के सेवन के। जैसे, इसे गुड़ के साथ भी खा सकते हैं या पानी के साथ फांक सकते हैं। एक चम्मच अजवायन को एक चम्मच गुड पाउडर के साथ मिक्स करके खाएं। इससे, प्रेगनेसी के बाद आपको पेट से संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी।(Ajwain for new mothers)

ध्यान में रखें यह भी:

अजवायन का सेवन करते समय इसे सीमित मात्रा में ही लें। क्योंकि, इससे शरीर में गर्मी बढ़ जाती है। जिससे, प्रेगनेंट महिलाओं को परेशानी हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Pregnancy Tip: प्रेगनेंसी के दौरान एक्टिव रहने से आती है अच्छी नींद, मूड रहता है बेहतर, एक्सरसाइज़ की बजाय प्रेगनेंट महिलाएं कर सकती हैं ये 3 काम