
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : September 4, 2021 9:58 AM IST
Hair Fall In Pregnancy: प्रेगनेंसी में महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स के स्तर में बदलाव (Hormonal Changes during pregnancy) होते हैं। जिसके चलते महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। कई महिलाओं को प्रेगनेंसी के दौरान स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं भी होती हैं। जिनमें बालों का झड़ना या हेयर फॉल (Hair Fall In Pregnancy) भी एक समस्या है। प्रेगनेंसी में हेयर फॉल की वजहें न्यूट्रिशनल डेफिशिएंसी (Nutritional deficiency) हो सकती है। आइए जानें प्रेगनेंसी में हेयर फॉल की समस्या के कारणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में। (Hair Fall In Pregnancy In Hindi)
विटामिन बी9 यानि फोलिक एसिड की कमी बालों के झड़ने की एक आम वजह मानी जाती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फोलिक एसिड गर्भावस्था में ना केवल मां बल्कि भ्रूण के विकास में भी अहम भूमिका निभाता है। (Importance of folic acid in pregnancy) इसीलिए प्रेगनेंट महिलाओं को फोलिक एसिड के सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। पेट में पल रहे बच्चे के अच्छे विकास के लिए फोलिक एसिड महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही फोलिक एसिड शिशु के दिमाग के विकास में भी मदद करता है। वहीं, यह बालों का पोषण कर उन्हें मज़बूत बनाते हैं हेयर फॉल जैसी समस्याओं से बचाते हैं। (Hair Fall In Pregnancy Causes)
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.