Advertisement

Pregnancy Diet: मां के खान-पान पर निर्भर करेगा बच्चे का फ्यूचर, गायनेकोलॉजिस्ट से जानें कौन से न्यूट्रिशन सबसे जरूरी

Pregnancy Me Diet Kyo Jaruri Hai | एक बच्चे का भविष्य और उसकी सेहत काफी हद तक उसकी मां के खान-पान पर निर्भर करती है और इसलिए, बच्चे को एक स्वस्थ और सफल जीवन देने के लिए मां का सही पोषण लेना बहुत जरूरी है।

Written By Mukesh Sharma
Updated : January 12, 2026 4:13 PM IST

Why Diet is Important During Pregnancy: एक बच्चे की सेहत का भविष्य हमेशा उसकी मां के स्वास्थ्य से ही शुरू होता है, इसलिए एक गर्भवती महिला को खासतौर पर अपने खानपान का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि एक गर्भवती महिला के लिए अच्छा खानपान न सिर्फ उसके खुद के लिए जरूरी होता है बल्कि उसके बच्चे के लिए भी बहुत जरूरी है। गर्भवती महिला अपने खानपान का कितना ध्यान रख रही है और कितना नहीं उसका सीधा असर गर्भ में पल रहे बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास पर पड़ता है। उदाहरण के लिए अगर मां गर्भावस्था के दौरान अच्छी डाइट लेती है, तो गर्भ में पल रहे का मानसिक और शारीरिक विकास तो अच्छा होगा ही साथ ही साथ जन्म लेने के बाद भी उसे बीमारियों का खतरा अपेक्षाकृत कम रहता है। वहीं अगर खानपान सही नहीं है, तो इसके कारण बच्चे को स्वास्थ्य से जुड़े कई नुकसान होने का खतरा रहता है और इस बारे में डॉ. निकिता शर्मा कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देने वाली हैं।

जीवन का बहुत खास समय है प्रेगनेंसी

डॉ. निकिता ने बताया कि हर महिला के लिए उसकी गर्भावस्था का समय उसके जीवन का सबसे खास समय होता है, जिसमें शरीर का खा ध्यान रखने के साथ-साथ यह ध्यान में रखना भी जरूरी है कि इस दौरान शरीर को अतिरिक्त और संतुलित पोषण की जरूरत होती है। हर महिला के लिए यह जानना जरूरी है कि सिर्फ पेठ भर खाना ही काफी नहीं है, बल्कि उस खाने की मदद से आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल्स व अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मिलने चाहिए।

Advertisement

कुपोषण की समस्या

अक्सर ऐसा होता है कि गर्भवती महिलाएं जो खा रही होती हैं, उससे उन्हें कैलोरी तो पर्याप्त मिल जाती है लेकिन शरीर को आयरन, विटामिन डी और विटामिन बी12 जैसे जरूरी पोषक आदि पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाते हैं। इसे हिडेन हंगर यानी छिपी हुई भूख कहा कहा जाता है, जो अक्सर गलत खानपान, जंक या फास्ट फूड्स खाने की वजह से होती है।

सही पोषण होना क्यों जरूरी है

खैर इतना तो सब जानते हैं कि एक गर्भवती महिला के लिए सही व संतुलित डाइट होना इसलिए जरूरी है, ताकि उसके माध्यम से पर्याप्त पोषक तत्व उसे मिल सकें। लेकिन कौन सा पोषक तत्व कितना जरूरी है, इस बारे में जानना भी जरूरी है इस लेख में हम आपको इसी बारे में कुछ जानकारी देंगे।

Advertisement

आयरन और फोलिक एसिड: खून की कमी (एनीमिया) से बचाव और बच्चे के दिमागी विकास के लिए जरूरी

विटामिन D और कैल्शियम: बच्चे की हड्डियों को विकसित करने और मां की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी

ओमेगा-3 (DHA): गर्भ में पल रहे बच्चे के दिमाग और आंखों के विकसित करने के लिए बेहद जरूरी

आयोडीन और कोलीन: बच्चे के दिमाग और नर्वस सिस्टम को विकसित करने के लिए ये दोनों पोषक तत्व जरूरी हैं

प्रोटीन, जिंक, विटामिन C और B विटामिन: समस्त शरीर के विकास और वृद्धि के लिए, इम्यूनिटी को विकसित व मजबूत करने के लिए और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए ये पोषक तत्व बहुत जरूरी है।

सप्लीमेंट की भूमिका

एक गर्भवती महिला के लिए संतुलित आहार लेना सबसे ज्यादा जरूरी है, लेकिन कई बार संतुलित आहार को मेंटेन रखना मुश्किल हो जाता है या फिर ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत पड़ती है। ऐसे में सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ती है, जिसकी मदद से प्रेग्नेंट महिला को जरूरी पोषक तत्व सप्लीमेंट प्रोडक्ट्स की मदद से प्रदान किए जाते हैं। इसलिए एक गर्भवती महिला को अपने खानपान को लेकर बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं होना चाहिए, क्यों सही पोषण से हम मां और बच्चे दोनों के अच्छे स्वास्थ्य की मजबूत नींव रख सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।