• हिंदी

प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और इन 5 समस्‍याओं से बचाता है ये फल

प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और इन 5 समस्‍याओं से बचाता है ये फल
प्रेगनेंसी में सूपरफूड से कम नहीं है अमरूद, खून की कमी और सारी समस्‍याओं से बचाता है ये फल

Guava Benefits in Pregnancy: क्या आप गर्भवती हैं और अमरूद के सेवन को लेकर असमंजस में हैं कि अमरूद का सेवन उचित है या नहीं, तो पढ़िए विस्तार से...

Written by Atul Modi |Updated : January 29, 2021 11:52 AM IST

Guava Benefits in Pregnancy: अमरूद जितना खाने में स्वादिष्ट होता है उससे अधिक उसके सेवन से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ हैं। क्योंकि अमरूद से हमें बहुत सारे पोषक तत्त्व मिलते हैं। यह वैसे तो हर किसी के लिए खाने में सुरक्षित होते हैं। इन्हें बच्चे, बूढ़े, जवान किसी भी उम्र के लोग खा सकते हैं। लेकिन क्या गर्भावस्था के दौरान भी अमरूद खाना सुरक्षित है?

जी हां, अमरूद गर्भवती महिलाओं के लिए भी एकदम सुरक्षित होता है। प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को खान पान का कुछ ज्यादा ही ख्याल रखना होता है। इस समय महिलाएं कुछ भी ऐसा वैसा नहीं खा सकतीं। उन्हें फल व सब्जियों में क्या खाना है और क्या चीजें नहीं खानी हैं, इस बात का खास ख्याल रखना पड़ता है।

बात जब अमरूद की आती है तो हम बता दें कि अमरूद एक पोषण से भरा फल है। इसलिए इसके आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ भी मिल सकते हैं। परन्तु आपको एक सीमित मात्रा में ही यह फल खाना चाहिए। गर्भवती महिलाओं के लिए 100-125 ग्राम अमरूद की मात्रा रोजाना खाना सुरक्षित माना जाता है। आपको ज्यादातर उन अमरूदों का प्रयोग करना चाहिए जिनका पल्प सफेद होता है। लाल रंग के अमरूदों में ज्यादा पोषण नहीं होता है।

Also Read

More News

प्रेगनेंसी में अमरूद खाने के फायदे (Guava During Pregnancy)

1. एनीमिया होने से बचाता है

एनीमिया आयरन की कमी के कारण होता है और यह गर्भवती महिलाओं में अक्सर मिलने वाली आम समस्या है। इसलिए यदि अमरूद खाती हैं तो उनको इससे पर्याप्त मात्रा में आयरन मिल सकता है। जिससे उनके शरीर में आयरन की कमी नहीं होगी और अमरूद शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है।

2. इम्यूनिटी बढ़ाता है

अमरूद में विटामिन ई, सी व बी भरपूर मात्रा में उपलब्ध होते हैं। यह तीनों ही विटामिन आपके शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। अमरूद में बहुत से एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो आपको बीमारियों से बचाते हैं। इसलिए हर एक महिला को जो मां बनने वाली है उन्हें अमरूद जरूर खाना चाहिए। यह फल प्रेग्नेंसी के दौरान आने वाली समस्याओं से भी आपको बचाता है।

3. आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाता है

कुछ महिलाओं को गर्भ के दौरान उल्टी होना व बहुत सी अन्य पाचन सम्बन्धित समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अमरूद में पाए जाने वाले लेक्सेटिक गुण आपकी पाचन सेहत को और बेहतर बनाते हैं।

4. जेस्टेशनल डायबिटीज से बचाने में सहायक

जेस्टेशनल डायबिटीज यानी गर्भावधि मधुमेह में अमरूद शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक है। इसलिए इसका सेवन टाइप 1 व टाइप 2 दोनो ही प्रकार की डायबिटीज के लिए प्राकृतिक उपचार है ।

5. हृदय के लिए लाभदायक

अमरूद में पोटैशियम की मात्रा बहुत अधिक होती है और इसलिए यह हृदय के लिए बहुत लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में उपलब्ध होता है। यही नहीं यह ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक है व शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी ज्यादा नहीं बढ़ने देता है।

6. आपको हाइड्रेटेड रखता है

इस समय शरीर का हाइड्रेटेड रहना भी बहुत जरूरी होता है। इसलिए 7-8 गिलास पानी तो दिन में अवश्य पीना चाहिए। पर कुछ महिलाएं सारा दिन ज्यादा पानी नहीं पीती। ऐसे में अमरूद का सेवन उनके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।