Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
प्रेगनेंसी में अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि इसका सीधा संबंध आपके होने वाले बच्चे से होता है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका असर आपके बच्चे पर भी पड़ता है। इसीलिए एक्सपर्ट भी अच्छी चीजों के सेवन करने की सलाह देते हैं। खासकर प्रेगनेंसी के दौरान अमरूद का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि यह पोषक तत्वों से युक्त होता है। गर्भवती महिलाओं के लिए करीब सौ ग्राम अमरूद खाना सुरक्षित माना जाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए अमरूद खाने के फायदे (Guava Benefits in Pregnancy in Hindi) क्या हैं यह विस्तार से जानते हैं।
गर्भवती महिलाओं का इम्यून सिस्टम मजबूत होना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इससे वह किसी भी संक्रमण से खुद को बचा पाते हैं। ऐसे में अमरूद खाना इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई, विटामिन सी और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
प्रेगनेंसी के दौरान ब्लड शुगर का अनियंत्रित होना भी बहुत कॉमन है। ऐसे में ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने के लिए अमरूद खाना फायदेमंद हो सकता है। गर्भवती महिलाओं को अपनी डाइट में अमरूद जरूर शामिल करना चाहिए।
प्रेगनेंसी के दौरान खून की कमी यानी एनीमिया की भी शिकायत होती है। इसके लिए अमरुद रामबाण उपचार है। अमरूद में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो एनीमिया की समस्या को दूर करता है। साथ ही अमरुद पाचन को भी सही रखता है।