ब्रेस्टफीड करानेवाली मांओं के लिए पौष्टिक भोजन खाना बहुत ज़रूरी है। साथ ही उन्हें बच्चे की सेहत और उसे दूध पिलाने में आसानी जैसी बातों का भी ध्यान रखते हुए अपने भोजन का चुनाव करना पड़ता है क्योंकि खाने-पीने की बहुत-सी चीज़ों का असर दूध के उत्पादन पर पड़ता है। हम यहां लिख रहे हैं 5 ऐसी ही चीज़ों के बारे में जिन्हें खाने से ब्रेस्ट मिल्क का उत्पादन बेहतर तरीके से होता है। बच्चे को पर्याप्त मात्रा में मां का दूध मिले और खुद को कमज़ोरी से बचाने के लिए हर मां को अपने भोजन में ये 5 चीज़ें ज़रूर शामिल करनी चाहिए।
खजूर- खजूर के फल आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं जो कि मां के दूध को बनने में मदद करते हैं। रोज़ाना आधा कप या तकरीबन 125ग्राम सूखे खजूर( छुहारे) खाने से आपकी दैनिक आवश्यकताएं पूरी हो सकती है।
घी- घी ब्रेस्ट मिल्क बनाने में तो मदद करता ही है साथ ही यह हड्डियों को मज़बूत बनानेवाले पोषण तत्व भी शरीर में पहुंचाता है। आप घी के तड़के में दलिया या सब्ज़ियां बनाकर घा सकती हैं।
केल- जब आप बच्चे को दूध पिलाती हैं तो आपके शरीर को अतिरिक्त कैलोरी की ज़रूरत पड़ती है।केल में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और फोलेट अच्छी मात्रा में होते हैं। केल चिप्स खाने में स्वादिष्ट होने के साथ छोटी-मोटी भूख लगने पर खाने के लिए एक अच्छा पर्याय है।
खूबानी- खूबानी या एप्रिकोट प्रोलैक्टिन को बढ़ाते हैं जो मां के दूध के उत्पादन को बढ़ाता है। ताज़ी खूबानी बेहतर होती हैं, लेकिन अगर आपको डिब्बाबंद जूस के तौर पर इसे लेना है तो ऐसे उत्पाद खरीदें जो नैचुरल और बिना शक्कर वाले हों।
मेथी- आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत मानी जाती है मेथी। यह दूध पिलानेवाली मांओं को दूध बनने में फायदेमंद साबित होती है। आप मेथी के दाने अपनी सब्ज़ी में मिलाकर खा सकती हैं या रातभर इन दानों को पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पीएं।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.