Pregnancy After Miscarriage: गीता बसरा ने कहा दूसरे बच्चे के जन्म से पहले 2 बार हुआ मिसकैरेज, गर्भपात से बचने और हेल्दी प्रेगनेंसी के लिए बरतीं इस तरह की सावधानियां

गीता बसरा ने बताया कि उनका 2 बार गर्भपात हुआ था और दो बार अपने बच्चे को खोने की तकलीफ से उन्हें गुज़रना पड़ा। (Geeta Basra Miscarriages) लेकिन, गीता उन सभी महिलाओं से हिम्मत ना हारने की सलाह देती है जो मिसकैरेज़ की वजह से मां नहीं बन सकी हैं। (Pregnancy After Miscarriage)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 4, 2021 6:00 PM IST

Geeta Basra Miscarriages : बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा (Bollywood Actress Geea Basra) ने कहा है कि उनकी बेटी के जन्म के बाद उन्होंने 2 बार कंसीव किया था लेकिन, दोनों बार उनका मिसकैरेज (Miscarriage) हो गया। दो बार बच्चे को खोने की तकलीफ से उबरने वाली गीता बसरा ने हाल ही में अपने जीवन के इस मुश्किल समय के बारे में बात की। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के मशहूर बॉलर, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की की पत्नी गीता बसरा ने कुछ समय पहले ही अपने दूसरे बच्चे (Geeta Basra Second child)  को जन्म दिया। गीता और हरभजन ने अपने नन्हें राजकुमार का नाम रखा है जोवान वीर सिंह प्लाहा (Jovan Veer Singh Plaha)), गीता ने कुछ दिन पहले ही अपनी बच्चों हिनाया (Hinaya) और जोवन की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। (Geeta Basra Miscarriages In Hindi)

गर्भपात का दुख झेल चुकी हैं गीता

गीता बसरा अपने बेटे जोवान को एक रेन्बो बेबी (Rainbow Baby) कहती हैं। रेन्बो बेबी वह होता है जिसका जन्म गर्भपात जैसी तकलीफों से गुज़रने के बाद होता है। जिस तरह तूफानी बरसात के बाद आसमान में खूबसूरत इंद्रधनुष दिखायी देता है, ठीक उसी तरह रेन्बो बेबी दुख के बाद जीवन में खुशियां लेकर आता है। मिसकैरेज के बाद (Pregnancy After Miscarriage) हरभजन और गीता की ज़िंदगी में उनके बेटे के आने के बाद ढेर सारी खुशियां आयी हैं।   (Geeta Basra Miscarriages)

पहले ट्राईमेस्टर में बरतीं खास सावधानियां

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में गीता बसरा ने कहा कि, 2-2 बार गर्भपात होना बहुत दुखद होता है। मेरे लिए यह वक़्त बहुत मुश्किल रहा लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। मैंने खुद को कमज़ोर साबित होने नहीं दिया। गीता ने कहा कि मिसकैरेज के बाद वे अपने सास-ससुर के पास पंजाब चली गयीं। उन्हें अपने परिवार से मिले सपोर्ट की मदद से बच्चे को खोने के दुख से बाहर निकलने में मदद मिली।  कुछ समय बाद जब उन्हें अपनी चौथी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला। गीता ने पहला ट्राईमेस्टर पूरा होने तक वहीं ठहरने का फैसला किया।

कोरोना में प्रेगनेंट होने के कारण गीता बसरा ने खुद का खास ख्याल रखा और खूब आराम किया। अभिनेत्री ने बताया कि उनके दोनों मिसकैरेज पहली तिमाही यानि पहले ट्राईमेस्टर में ही हुए थे। इसीलिए, पहले 3 महीने बीतने के बाद ही वे मुंबई आयीं। यहां रहकर उन्होंने खुद को मेंटली फिट और फिजिकली एक्टिव रखने के प्रयास किए और पूरी सावधानियां भी बरतीं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source