... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : June 29, 2021 7:40 PM IST
'स्लमडॉग मिलेनियर' फेम फ्रीडा पिंटो ने शेयर किया बेबी बम्प, मिनटों में वायरल हुई फोटो
freida pinto shares baby bump in hindi : फिल्म स्टार और बहुचर्चित फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनियर' (Slumdog Millionaire) में अपने किरदार से दुनियाभर में मशहूर हुई अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। जी हां, खुशखबरी का मतलब है कि फ्रीडा जल्द ही मां बनने वाली हैं। फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी ये गुड न्यूज अपने फैन्स के साथ शेयर की। फ्रीडा ने अपने मंगेतर कॉरी ट्रैन (Cory Tran) के साथ इस पोस्ट में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।
View this post on Instagram
फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप की इस तस्वीरें को शेयर करते हुए खूबसूरत कैप्शन दिया, जिसमें लिखा था, 'बेबी ट्रैन' आने वाला है। फ्रीडा के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस भी काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं और उन्हें लागातार बधाई दे रहे हैं।
View this post on Instagram
फ्रीडा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेबी बंप की दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें से एक तस्वीर में फ्रीडा अपने मंगेतर के साथ पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में फ्रीडा अपने मंगेतर कोरी ट्रैन की आंखों में देखती हुई नजर आ रही हैं। फ्रीडा की इस पोस्ट पर उनके दोस्त और फिल्म जगत की अन्य हस्तियां भी कॉमेन्ट करती हुई दिखाई दी।
अभिनेत्री नरगिस फखरी ने फ्रीडा के इस पोस्ट पर बधाई देते हुए लिखा,'ओह माय गॉड! दोनों को बधाई।
फ्रीडा और मशहूर फोटोग्राफर कॉरी ट्रैन ने साल 2019 में सगाई की थी, जिसकी तस्वीरें फ्रीडा ने कॉरी के जन्मदिन पर शेयर की थी।
फ्रीडा पिंटो, जो कि भारतीय अभिनेत्री हैं अमेरिकी और ब्रिटिश फिल्मों की अदकारा हैं। मुंबई में जन्मी फ्रीडा ने अपनी पढ़ाई मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से की, जिसके बाद वह मॉडल और कुछ समय के लिए बतौर टेलीविजन प्रेजेंटर भी काम कर चुकी हैं।