Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं तो जरूर करें इन 4 फूड्स का सेवन, नहीं दिखेंगे एक भी साइड एफेक्ट्स

गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं, तो इसके दुष्प्रभाव जैसे शरीर में दर्द, सिर दर्द, ऐंठन, स्तनों में दर्द या टेंडरनेस, मासिक धर्म इर्रेगुलर होना या अधिक ब्लीडिंग होने की समस्या को कम करेंगे ये हेल्दी फूड्स...

गर्भनिरोधक गोलियां खाती हैं तो जरूर करें इन 4 फूड्स का सेवन, नहीं दिखेंगे एक भी साइड एफेक्ट्स
गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन के दौरान कैसी होनी चाहिए डाइट, जानें यहां

Written by Anshumala |Updated : August 26, 2021 11:10 PM IST

Foods to Eat if taking Contraceptive pills: गर्भनिरोधक या कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन महिलाएं तब करती हैं, जब उन्हें असमय मां नहीं बनना होता है। गर्भनिरोधक दवाएं मां बनने की प्रक्रिया को रोकता है। हालांकि, इसके अधिक या लगातार सेवन से कुछ नुकसान भी होते हैं। इससे मासिक धर्म का साइकल, हार्मोन्स में भी कई तरह के बदलाव होते हैं। यदि आप कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सेवन करती हैं, तो अपनी डाइट में पौष्टिक चीजों को शामिल करें। इससे इस दवा का नकारात्मक असर कम होगा। गर्भनिरोधक गोलियां (Contraceptive pills) खाती हैं, तो इसके दुष्प्रभाव (Contraceptive pills ke nuksan in hindi) जैसे शरीर में दर्द, सिर दर्द, ऐंठन, स्तनों में दर्द या टेंडरनेस, मासिक धर्म का इर्रेगुलर होना या अधिक ब्लीडिंग होना हेल्दी चीजों के सेवन से कम हो सकते हैं। जानें, गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करने वाली महिलाओं को किन फूड्स का सेवन (Diet Tips while taking Contraceptive pills) करना हेल्दी साबित हो सकता है.....

दही करें डाइट में शामिल

यदि आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन डेली करती हैं, तो दही अपनी डाइट में शामिल करें। दही में राइबोफ़्लेविन यानी विटामिन बी हड्डियों को मजबूत बनाने वाले कैल्शियम और पाचन शक्ति को बूस्ट करने वाले प्रोबायोटिक्स से भरपूर होती है। कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के साइड एफेक्ट्स (Side effects of Contraceptive pills) जैसे ऐंठन, बदन दर्द, उल्टी, जी मिचलाना, सिरदर्द को कम करती है दही।

केला मूड करे ठीक

केला बहुत ही हेल्दी फल है। कई पोषक तत्वों से भरपूर केला शरीर को तुरंत ऊर्जा से भर देता है। विटामिन बी6 होने के कारण महिलाओं को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। मूड सही करता है। सेरोटोनिन हॉर्मोन का निर्माण करता है।

Also Read

More News

हरी पत्तेदार सब्जियां डाइट में करें शामिल

हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन महिलाओं को जरूर करना चाहिए, क्योंकि उनके शरीर में अक्सर खून, आयरन की कमी होती है। गर्भनिरोधक दवाओं का सेवन करती हैं, तो साग जैसे पालक खूब खाएं। इसके साथ ही केल, मेथी के पत्ते, ब्रोकोली खाएं। मेथी के पत्तों में फोलेट अधिक मात्रा में होता है। फोलेट ब्लड सर्कुलेशन सही करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

खट्टे फलों का सेवन करें

कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स खाती हैं, तो खट्टे फल जैसे मौसम, नींबू, संतरा, स्ट्रॉबेरी, कीवी आदि का सेवन (contraceptive use and diet) करें। विटामिन सी से भरपूर होने के कारण ये फल गर्भधारण ना करने की गोलियों से होने वाले साइड एफेक्ट्स को कम करते हैं। ये सभी फूड्स कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के कारण शुरू हुई बाल गिरने की समस्या को भी कम करते हैं।

About the Author

... Read More