जेस्टेशनल डायबिटीज में ऐसी रखें अपनी डाइट, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल

ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं कुछ फूड्स का सेवन अधिक और कुछ फूड्स से परहेज करना पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 17, 2024 7:01 AM IST

Gestational Diabetes Diet Tips: प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी ही एक समस्या है जेस्टेशनल डायबिटीज जो कई प्रेगनेंट महिलाओं को महसूस हो सकती हैं। जैसा कि प्रेगनेंसी में महिलाओं को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। वहीं, अगर किसी महिला को प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज (diabetes in pregnancy) हो जाए तो उन्हें पोषक तत्वों और स्वाद के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि वे जो कुछ भी खाती-पीती हैं उससे उनका ब्लड शुगर ना बढ़े। यहां पढ़ें जेस्टेशनल डायबिटीज में किस तरह के फूड्स का सेवन करना चाहिए और कैसी होनी चाहिए आपकी डाइट।

प्रेगनेंसी में क्यों होती है डायबिटीज की बीमारी (Gestational Diabetes causes)

प्रेगनेंट महिलाओं के शरीर में गर्भावस्था के दौरान कई बदलाव आते हैं। प्रेगनेंसी में उनका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है। इस स्थिति को जेस्टेशनल डायबिटीज या गर्भावधि मधुमेह कहा जाता है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, अनुवांशिक कारण, हार्मोन्स का असंतुलन और मोटापा। जेस्टेशनल डायबिटीज की वजह से महिलाओं में सी-सेक्शन डिलिवरीका रिस्क (risk factors of C-Section delivery) बढ़ सकता है। इसी तरह बच्चे में लो ब्लड शुगर लेवल और जॉडिंस होने का रिस्क भी बढ़ सकता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए प्रेगनेंट महिलाओं को अपने खान-पान में कई तरह बदलाव करने पड़ सकते हैं और कुछ फूड्स का सेवन अधिक और कुछ फूड्स से परहेज करना पड़ सकता है। (Diet tips for management of Gestational Diabetes)

जेस्टेशनल डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए खाएं ये फूड्स (Foods to eat in Gestational Diabetes in hindi)

फाइबर रिच फूड्स (Fiber rich foods)

फाइबर रिच फूड्स खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद होती है। डाइटरी फाइबर के लिए आप बींस और दालें, फल-सब्जियां और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। राजमा, चना, मूंग की दाल के अलावा तुरई, लौकी और पालक जैसी सब्जियों का सेवन करें। सेब, नाशपाती और संतरा जैसे फूड्स का भी सेवन किया जा सकता है।

लीन प्रोटीन (Lean protein)

हेल्दी ब्लड शुगर लेवल मेंटेन करने के लिए फिश, टोफू, चिकन और बींस का सेवन करें। इससे शरीर को पोषण मिलेगा और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में भी सहायता होती है। प्रोटीन रिच फूड्स खाने से भ्रूण के विकास में भी मदद होती है।

हेल्दी फैट वाले फूड्स (Foods with healthy fats)

विटामिन ई जैसे हेल्दी फैट बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। फैट्स इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाते हैं जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में सहायता होती है।

लो फैट डेयरी (Low fat dairy)

दूध और दूध से बने फूड्स जैसे पनीर, दही और होममेड चीज खाएं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है और बच्चे का विकास भी अच्छी तरह होता है।

स्टार्च-फ्री सब्जियां (Starch free vegetables)

ऐसी सब्जियां खाएं जिनमें स्टार्च होता है। आप ब्रोकोली, शिमला मिर्च, पालक और फूलगोभी जैसी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये सब्जियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

इन फूड्स से करें परहेज

  • कोल्ड्रिंक्स और सोडा
  • शक्कर वाली मीठी चीजें
  • मिठाइयां
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source