Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Foods that pregnant women should avoid: गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनके गर्भ में बच्चा पल रहा होता है, जिसके शरीर को विकसित करने के लिए ज्यादा न्यूट्रिशन की जरूरत पड़ती है। लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं हो कि गर्भवती महिलाएं जो मर्जी खा सकती हैं। कुछ ऐसे फूड्स भी हो सकते हैं, जो गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को वास्तव में नुकसान पहुंचा सकते हैं। ज्यादातर प्रेग्नेंट महिलाओं को इस बारे में जानकारी भी नहीं होता है, कि कौन से फूड्स उन्हें नुकसान पहुंचा सकते हैं। इस लेख में हम आपको अक्सर खाए व पिए में खाए जाने वाले ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करना गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए दूध का सेवन करना बहुत ज्यादा जरूरी है, ताकि मां व उसके गर्भ में पल रहे बच्चे को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिल सके। लेकिन दूध का सेवन करते समय यह जरूर पता कर लें कि यह दूध पूरी तरह से उबला हुआ है या नहीं। खासतौर पर ठंड के दिनों में लोग दूध को बिना उबाले ही उसका सेवन कर लेते हैं, क्योंकि सर्दियों में वह खराब नहीं होता है। लेकिन आपको इस बात का खास ध्यान रखना है।
दूध की तरह ही अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन करते समय भी यह ध्यान रखना जरूरी है कि आपके द्वारा सेवन किया जाने वाला कोई भी फूड अनपाश्चराइज्ड न हो। गर्भवती महिलाओं को पनीर, छाछ व दही आदि का सेवन करने से पहले यह जरूर पता लगा लेना चाहिए कि यह उत्पाद अनपाश्चराइज्ड दूध से ही बना है।
गर्भवती महिलाओं का पाचन व इम्यून सिस्टम कमजोर पड़ जाता है। इसलिए कम पका हुआ मीट उनके पाचन को नुकसान तो पहुंचाता ही है साथ ही तरह से न पकने के कारण इसमें कुछ रोगाणु भी मौजूद हो सकते हैं, जो गर्भवती महिलाओं को कई प्रकार के संक्रमण होने के खतरे को बढ़ा सकता है।
जैसा कि आपको पता है कि सर्दियों के दिनों में जड़ वाली सब्जियां खूब खाई जाती हैं, जैसे गाजर, मूली, शलजम और चुकंदर आदि। लेकिन इन सब्जियों को दूषित होने का खतरा ज्यादा रहता है, क्योंकि कुछ हिस्सों में गंदे पानी से भी इन सब्जियों को उगाया जा सकता है। हालांकि, किसी अच्छी जगह से लेकर और उसे अच्छे से धोकर आप इन सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।