इनफर्टिलिटी की समस्या दूर कर गर्भधारण करने की क्षमता को बूस्ट करने वाले खाद्य पदार्थ, नियमित करें सेवन

कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से आप अपने गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ा सकती हैं। कुछ फूड्स में मौजूद पोषक तत्व गर्भधारण करने की क्षमता (How to get pregnant fast naturally) को बढ़ाते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 10, 2021 8:35 AM IST

Foods to get pregnant faster: क्या आपकी शादी के चार से पांच साल हो गए हैं, लेकिन आपकी मां बनने की इच्छा अब तक पूरी नहीं हो पाई है। आप चाहती हैं कि आपके घर भी बच्चे की किलकारी गूंजे तो आपको अपने डाइट (Pregnancy Diet) पर खास ध्यान देना होगा। शादी के चार-पांच साल बीत जाने के बाद भी कई महिलाओं को प्रेग्नेंट होने में समस्याएं आती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार इनफर्टिलिटी भी प्रेग्नेंसी में बाधा डालती है। कई बार पुरुषों में कुछ समस्या होने पर भी आप गर्भधारण नहीं कर पाती हैं।

ऐसे में जरूरी है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही कुछ खाद्य पदार्थों के सेवन से भी आप अपने गर्भधारण की संभावनाओं को बढ़ा सकती हैं। कुछ फूड्स में मौजूद पोषक तत्व गर्भधारण करने की क्षमता (How to get pregnant fast naturally) को बढ़ाते हैं। शरीर में हार्मोन्स को कंट्रोल करते हैं। इनफर्टिलिटी को दूर करते हैं। आपको कुछ ऐसे ही खाद्य पदार्थों के बारे में बता रहे हैं, जो फॉलिक एसिड, विटामिन, आयरन आदि से भरपूर होते हैं। ये सभी तत्व गर्भधारण करने में मदद करते हैं।

खाद्य पदार्थ जो गर्भधारण करने में करते हैं मदद (Foods to get pregnant faster in Hindi)

1 यदि आप गर्भधारण नहीं कर पा रही हैं, तो कुछ दिनों के लिए कद्दू के बीजों का सेवन (Foods to get pregnant faster) करके देखें। यह नेचुरल चीज है, जिसका शरीर पर कोई साइड एफेक्ट भी नहीं होता है। इससे आपको अन्य लाभ भी मिलेंगे। इन बीजों में जिंक की मात्रा अधिक होती है, जो एम्ब्रायोनिक स्टेज के समय सेल्स के विभाजन में मदद करती हैं। इससे प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।

2 आलू खाने से आप मोटी नहीं होंगी, इसलिए इसका सेवन भी आप कर सकती हैं। चाहें तो उबला हुआ आलू खाएं, जैसे आलू का भरता, चाट, टिक्की, लेकिन घर का बना हुआ। आलू में विटामिन-बी, ई मौजूद होता है, सेल डिविजन को बढ़ाने का काम करता है। ओवम का निर्माण स्वस्थ होता है। आलू से भी गर्भधारण (Pregnancy Diet in Hindi) करने में मदद मिल सकती है।

3 कुछ हरी सब्जियों में भी प्रेग्नेंसी बढ़ाने वाले पोषक तत्व होते हैं। आप साग जैसे पालक, ब्रोकली खाएं। इसमें विटामिन बी, फोलेट की मात्रा होती है, जिससे ओव्यूलेशन बेहतर होता है। इन सब्जियों के सेवन से यूटरस की इनर लाइनिंग का भी निर्माण होता है। साग में चूकिं आयरन होता है, जो यूटरस में जाइगोट को अटैच करने में मदद करता है।

4 बादाम खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं, साथ ही यह विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो गर्भधारण करने में मदद कर सकता है। नियमित 5-6 बादाम खाने से इनफर्टिलिटी की समस्या भी दूर होती है।

5 पत्ता गोभी में मौजूद कुछ केमिकल मेटाबॉलिज्म, एस्ट्रोजेन को बूस्ट करते हैं, जिससे गर्भधारण करने में आसानी हो सकती है। पत्ता गोभी को आप सलाद, सूप, सब्जी आदि में शामिल कर सकती हैं।

Pregnancy Diet: प्रेग्नेंसी में इन 4 चीजों का सेवन शिशु को बनाता है हेल्दी, जानें किन चीजों से करना चाहिए परहेज

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.