... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Updated : November 6, 2020 12:07 PM IST
Food Should Avoid In Pregnancy: गर्भावस्था में महिलाओं को इन फूड्स से बनाने चाहिए दूरी, जच्चा-बच्चा दोनों के लिए खतरनाक
Food Should Avoid In Pregnancy: गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का एक सबसे अच्छा और सुंदर अहसास होता है। इस दौरान हर महिला को अधिक सावधान रहने की जरूरत होती है क्योंकि वह एक नई जिंदगी की राह बना रही होती है। गर्भावस्था के दौरान मां ही बच्चे और अपने खुद के स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार होती है। इसलिए, गर्भावस्था के दौरान मां को सिर्फ हेल्दी भोजन पर ही ध्यान देना चाहिए, जो उन्हें और उनके बच्चे को आवश्यक पोषण प्रदान करता है।
साथ ही, गर्भावस्था के दौरान मां का शरीर कई तरह के बदलावों से गुजरता है, जिसके लिए सही तरह के फूड्स का सेवन बहुत ही जरूरी होता है। हेल्दी प्रेग्नेंसी के लिए, मां को अपनी डाइट में संतुलित पोषण की आवश्यकता होती है, जिसमें सही मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, और फैट शामिल है। इन सभी पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए आपको विभिन्न प्रकार की सब्जियों और फलों का सेवन करने की जरूरत होती है।
दरअसल होता यूं है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं का कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि वह खुद के लिए और अपने बच्चों के लिए खा रही है। गर्भावस्था के दौरान एक महिला का शरीर बेहतर तरीके से आयरन को अवशोषित करता है और इस दौरान ब्लड की मात्रा भी रक्त वाहिकाओं में बढ़ जाती है। इसलिए यह जरूरी है कि वह अधिक से अधिक आयरन युक्त भोजन का सेवन करे। आयरन की अच्छी मात्रा शरीर में ऑक्सीजन की प्रक्रिया की क्षमता बढ़ाने में मदद करती है, जिससे महिलाएं अधिक ऊर्जावान महसूस कर सकती हैं। इसलिए, यह जानना आवश्यक है कि किस प्रकार के भोजन का सेवन किया जाए और गर्भावस्था के दौरान किन फूड्स से दूरी बनाने की आवश्यकता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खाने से बचना चाहिए।
प्रोसेस्ड फूड या जंक फूड में आम तौर पर पोषक तत्वों की कमी होती है और इनमें कैलोरी, शुगर और अतिरिक्त फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान थोड़ा बहुत वजन बढ़ाने की आवश्यकता होती है, लेकिन जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ने के कारण कई समस्याएं हो सकती हैं जैसे डायबिटीज, हाइपरटेंशन आदि।
गर्भावस्था के दौरान शराब के सेवन से गर्भपात और स्टल बर्थ का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही, शराब के सेवन से फेटल अल्कोहल सिंड्रोम का जोखिम भी बढ़ सकता है, जिससे बच्चे में चेहरे की विकृति, हृदय दोष और बौद्धिक विकलांगता जैसी समस्या हो सकती है।
ऐसा माना जाता है कि एक कप कॉफी हमेशा आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करती है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान कैफीन का अधिक सेवन आपके गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरा पैदा कर सकता है।
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कच्चे अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इनमें एक प्रकार का बैक्टीरिया पाया जाता है, जिसे साल्मोनेला कहा जाता है। इन जीवाणुओं से संक्रमित होने पर महिलाओं को बुखार, दस्त, उल्टी हो सकती है और उन्हें गर्भाशय में ऐंठन बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्या के कारण समय से पहले जन्म या प्रसव हो सकता है इसलिए कच्चे अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए।
अधपका मीट बैक्टीरिया और रोगजनकों के लिए संक्रमणे पैदा करने वाला हिस्सा हो सकता है। इसके सेवन से फूड पॉइजनिंग और पेट खराब जैसी समस्या हो सकती है। अधपके भोजन को पचा पाना भी मुश्किल होता है। इसलिए इस तरह के खाने से बचें।
इसके अलावा यह सलाह दी जाती है कि आप गर्भावस्था के दौरान सही डाइट के लिए अपने डॉक्टर से सलाह लें। मां और बच्चे के समग्र विकास के लिए पोषक तत्वों से भरपूर भोजन का सेवन करना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है।