... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : October 12, 2018 6:15 PM IST
प्रेगनेंसी में फूड प्वॉइजनिंग। © Shutterstock
प्रेगनेंसी में डायट का विशेष ध्यान देना जरूरी होता है। अगर खान-पान में लापरवाही हुयी तो प्रेगनेंसी में फूड प्वॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी के दौरान गर्भ में पल रहे शिशु तक पोषण खान-पान से ही पहुंचता है। किसी प्रकार का खराब खान-पान भी बच्चें तक असर पहुंचता है। अगर खान-पान से फूड प्वॉइजनिंग होती है तो गर्भपात का खतरा भी बढ़ जाता है। प्रेगनेंसी में फूड प्वॉइजनिंग का खतरा इसलिए भी ज्यादा होता है क्योंकि मेटाबॉलिज्म और सर्कुलेशन में बदलाव होता है जिससे शरीर में कई बदलाव होते रहते हैं। फूड प्वॉइजनिंग का सही समय पर उचित इलाज न मिलने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में और बचने के उपायों के बारे में।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी के समय अक्सर होने वाले कमर दर्द से ऐसे पाएं छुटकारा।
कैसे होती है फूड प्वॉइजनिंग?
फूड प्वॉइजनिंग तब होती है, जब कोई दूषित या खराब खाना खाने से या पेय पदार्थ पीने से बीमार हो जाते हैं। प्वाइजनिंग दो तरीके से होता है। एक विषैले एंजेंट के माध्यम से और एक संक्रमण एंजेंट के माध्यम से। ऐसा तब होता है जब भोजन में फूड बैक्टरिया या अन्य सूक्ष्म जीव होते हैं। ऐसे भोजन करने के बाद यह शरीर में संक्रमण फैला देते हैं। किसी भी फूड से नशा होने का मतलब भोजन का विषाक्त होना है। इसमें बैक्टीरियल उत्पादित एक्सोटॉक्सिन्स शामिल होते हैं।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी और डिलवरी के बाद देसी घी क्यों खाना चाहिए.?
प्रेगनेंसी में फूड प्वाइजनिंग के लक्षण
फूड प्वाइजनिंग सामान्यता पेट और आंतों को सबसे ज्यादा प्रभावित करती है। ये अक्सर पेट दर्द, बुखार और बदन दर्द के साथ उभरकर सामने आता है। आइए जानते है इसके सामान्य लक्षण - डायरिया - उल्टी - पेट में मरोड़े आना। इसके अलावा आपकी इम्यून सिस्टम पर ये चीज निर्भर करती है कि वो इन विषाक्त विषाणुओं के खिलाफ कैसे लड़ता है। कुछ मामलों में, ये लक्षण हो सकता है आपका हल्के या मामूली से लगे लेकिन ये आपको अपने अजन्मे बच्चे को जोखिम में डाल सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी में भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है परेशानी।
क्या रखें सावधानी