प्रेग्नेंसी में खाने को देखकर जी ललचाता है, तो यूं करें फूड क्रेविंग की इस आदत को कंट्रोल

गर्भावस्था के दौरान कई महिलाओं को अधिक खाने की क्रेविंग होती है। कुछ आसान टिप्स की मदद से आप अपनी क्रेविंग को कम कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : January 8, 2019 3:22 PM IST

प्रेग्नेंसी के दौरान स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना पड़ता है क्योंकि यह समय बहुत नाजुक होता है और एक छोटी सी भी गलती बच्चे और मां दोनों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। सबसे ज्यादा ध्यान खाने का रखना होता है क्योंकि मां जो भी खाती है उसका सीधा प्रभाव उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ता है।

प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने को लेकर हैं परेशान, तो अभी से फॉलो करें ये टिप्स

अक्सर गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिलाओं को खाने की क्रेविंग होती है जैसे- कभी नमक वाले खाने की क्रेविंग होती है तो कभी मीठा तो कभी मसालेदार खाने की क्रेविंग। ऐसा तब अधिक होता है, जब गर्भावस्था के दौरान शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी हो जाती है। ऐसे में खाने की क्रेविंग को कम करने के लिए आप कुछ आसान टिप्स अपना सकती हैं।

नाश्ता करें भरपूर 

नाश्ते में हमेशा स्वस्थ और हेल्दी खाएं। ऐसे खाद्य पदार्थो का सेवन करने की कोशिश करें जिनमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर मौजूद हों ताकि आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहे और आपको अधिक खाने की क्रेविंग ना हो।

प्रेगनेंसी में पाना है सेहत के साथ स्वाद भी, तो खाएं ये पौष्टिक स्नैक्स

थोड़े-थोड़ समय पर खाएं

खाने की क्रेविंग को कम करने के लिए आपको थोड़-थोड़े समय में कुछ खाना चाहिए। कोशिश करें कि हेल्दी चीजें ही खाएं जो बच्चे और मां दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हों। ऐसा करने से आपकी क्रेविंग कम हो जाएगी।

जंक फूड्स से बनाएं दूरी

जंक फूड्स का सेवन मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है क्योंकि उनमें अधिक मात्रा में फैट्स मौजूद होते हैं। इसलिए इन चीजों को खाने के बजाय आपका जूस या फिर फलों का सेवन करें।

दिमाग को भटकाएं

जब भी अस्वस्थ चीजों को खाने की क्रेविंग हो तो अपने दिमाग को भटकाएं। उन चीजों को करने की कोशिश करें जिनमें आपका मन लगता हो जैसे- किताब पढे़ं, मूवी देखें या फिर एक छोटी वॉक पर चलें जाएं। ऐसा करने से आपकी क्रेविंग कम हो सकती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.