Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Tips to prevent iron deficiency during pregnancy : आयरन या लौह तत्व शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सुधारने का काम करता है। प्रेगनेसी के दौरान शरीर में आयरन की कमी खतरनाक भी साबित हो सकती है। आयरन का लो लेवल प्रेगनेंट महिला में कमजोरी बढ़ा सकता है वहीं, इससे प्रीमैच्योर लेबर और बच्चे का वजन कम होने जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं। प्रेगनेंसी में महिलाओं में आयरन की जरूरत सामान्य से अधिक होती है क्योंकि, इससे बच्चे के पोषण और विकास में भी सहायता होती है। आयरन शरीर में खून बढ़ाता है जिससे लेबर औऱ डिलिवरी के समय आसानी होती है।
एक्सपर्टस के अनुसार, प्रेगनेंसी में महिलाओं को कुल 800 मि.ग्रा आयरन की जरूरत होती है। वहीं, बच्चे और प्लेसेंटा के लिए 300 मि.ग्रा जबकि, मैटर्नल हीमोग्लोबिन को 500 मि.ग्रा आयरन जरूरी होता है। प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही में शरीर को आयरन की जरूरत सबसे अधिक होती है। इसीलिए इन दिनों में आयरन वाले फूड्स का सेवन बढ़ा देना चाहिए।
लेकिन, यह भी देखा गया है कि प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है। यह एनिमिया और अन्य समस्याओं का कारण बनता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. दीक्षा भवसार (Dr. Dixa Bhavsar) ने प्रेगनेंसी में आयरन की कमी से बचने लिए डाइट में कुछ बदलाव करने की टिप्स दीं। उन्होंने बताया है कि कुछ फूड्स का सेवन करने से आयरन की कमी से बचा जा सकता है। आइए जानें उन्हीं फूड्स की लिस्ट-
चुंकदर या बीटरूट (Beetroot) और गाजर ऐसी सब्जियां है जिनमें आयरन पाया जाता है। वहीं, आंवले में विटामिन सी होता है। इन तीनों चीजों का एकसाथ सेवन करने से आपको भरपूर आयरन प्राप्त हो सकता है। दरअसल, आंवले में मौजूद विटामिन सी (Vitamin C in Amla) शरीर को आयरन के अवशोषण में मदद करता है।
आंवला, बीटरूट और गाजर को एकसाथ पीसकर इसका जूस बनाएं और पीएं।
नारियल का फल आयरन से भरपूर होता है। आप गुड़ या खजूर के साथ नारियल का सेवनकर सकते हैं। इसी तरह नारियल का पानी पीने से भी हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है। नारियल का सेवन हार्टबर्न और कॉन्स्टिपेशन से आराम मिलता है।
यह रसीला फल विटामिन के (vitamin K), विटामिन सी ( vitamin C), फाइबर ( fibre), पोटैशियम ( potassium) और प्रोटीन (protein) का अच्छा स्रोत है। एनिमिया से बचने के लिए अनार का सेवन करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमे विटामिन सी भी होता है जो आयरन को सोखने में शरीर की मदद करता है।