Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Folic Acid in Pregnancy: अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो डॉक्टर की सलाह पर फोलिक एसिड का सेवन शुरू कर दें। इससे बच्चे और मां की सेहत बेहतर बनी रहती है।Folic Acid in Pregnancy: जब कोई कपल प्रेग्नेंसी प्लान करता है, तो उनके मन में कई सवाल होते हैं। इसमें से एक सवाल सबसे आम होता है कि प्रेग्नेंसी प्लानिंग के दौरान फोलिक एसिड लेना जरूरी होता है या नहीं? आपको बता दें कि फोलिक एसिड विटामिन बी9 का सिंथेटिक रूप है, जो शरीर में नई कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए के विकास में अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर फोलिक एसिड को प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में लिया जाता है। लेकिन, हेल्थ एक्सपर्ट्स प्रेग्नेंसी प्लान करते समय भी फोलिक एसिड लेने की सलाह देते हैं। कई विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भधारण से कम से कम एक से तीन महीने पहले से फोलिक एसिड का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इससे भ्रूण का विकास प्रेग्नेंसी के शुरुआती हफ्तों में ही हो ने लगता है, जब महिला को पता भी नहीं होता है कि वह प्रेग्नेंट है। आइए, लीलावती हॉस्पिटल, मुंबई के कंसल्टेंट गाइनोकोलॉजिस्ट एंड आईवीएफ एक्सपर्ट डॉ. हृषिकेश डी. पाई से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी प्लान के दौरान फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेना क्यों जरूरी है?
फोलिक एसिड भ्रूण और मां, दोनों की सेहत लिए जरूरी होता है। जानें, इसके फायदे-
भ्रूण के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी होता है। फोलिक एसिड भ्रूण में होने वाले न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स को रोकने में मदद करता है। आपको बता दें कि न्यूरल ट्यूब भ्रूण का वह हिस्सा होता है, जिससे बाद में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का विकास होता है।
अगर प्रेग्नेंसी के शुरुआती चरण में शरीर में फोलिक एसिड की कमी होती है, तो बच्चे में स्पाइना बिफिडा या एनेनसेफली जैसे गंभीर जन्म दोषों का खतरा बढ़ सकता है।
इसलिए अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो फोलिक एसिड का सेवन जरूर करें। साथ ही, अपनी डाइट में अन्य पोषक तत्वों को भी शामिल करें। इससे भ्रूण के मस्तिष्क और तंत्रिका-तंत्र का विकास तेजी से होगा।
फोलिक एसिड भ्रूण की सेहत के साथ ही, मां के लिए भी बहुत जरूरी होता है।
प्रेग्नेंसी में फोलिक एसिड लेना चाहिए, इसके अलावा अपनी डाइट का ख्याल रखना भी जरूरी होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।