Bloating in pregnancy in hindi : प्रेगनेंसी में पेट फूलने से परेशान? टॉप न्यूट्रिशिनिस्ट से जानें प्रगेनेंसी में ब्लोटिंग से बचने के आसान उपाय

कई गर्भवती महिलाओं को पेट फूलने या गैस पास करने में दिक्‍कत जैसी समस्याओं का सामना करना होता है। ये दोनों ही समस्याएं महिलाओं की परेशानी को और ज्यादा बढ़ाने का काम करती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : August 29, 2021 3:52 PM IST

Bloating in pregnancy in hindi : इस बात में कोई दो राय नहीं कि गर्भावस्था हर एक महिला के लिए एक अलग और बेहद ही खास अनुभव होता है। इस दौरान एक महिला के शरीर में ढेर सारे बदलाव के सात-साथ शरीर के स्वास्थ्य में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं। प्रेगनेंसी किसी चुनौती से कम नहीं क्योंकि इस दौरान कई गर्भवती महिलाओं को पेट फूलने या गैस पास करने में दिक्‍कत जैसी समस्याओं का सामना करना होता है। ये दोनों ही समस्याएं महिलाओं की परेशानी को और ज्यादा बढ़ाने का काम करती हैं।

अगर आप भी गर्भवती हैं तो ये समस्याएं होना स्वभाविक हैं लेकिन इस लेख में दिल्‍ली की मशहूर न्‍यूट्रिशनिस्‍ट लवनीत बत्रा आपके कुछ ऐसे सरल घरेलू उपायों के बारे में बता रही हैं, जिनकी मदद से पेट फूलने की समस्‍या से बड़ी आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कि कैसे प्रेगनेंट महिलाएं पेट फूलने की समस्या से पलभर में ही छुटकारा पा सकती हैं।

ये टिप्स प्रेगनेंसी में रखेंगे पेट फूलने की समस्या दूर

25 ग्राम फाइबर जरूर खाएं

लवनीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये कहा है कि गर्भवती महिलाओं को फाइबर युक्‍त डाइट लेनी चाहिए क्योंकि इससे उनकी आंतों में पानी आ जाता है, जिससे उसमें मौजूद अपशिष्ट पदार्थ मल के माध्यम से मुलायम होकर आसान से शरीर से बाहर निकल जाता है। गर्भवती महिलाओं को रोजाना 25 फाइबर जरूर लेना चाहिए।

खाने को चबा-चबा कर खाएं

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर की खाने को ब्रेक करने की क्षमता काफी कम हो जाती है, जिसके कारण उन्हें भोजन से प्राप्त होने वाले पोषक तत्‍वों को अवशोषित करने में बहुत ज्यादा समय लगता है और उनका शरीर थका-थकारहता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पके हुए खाने को अच्‍छी तरह से चबा-चबा कर खाना चाहिए। चबा-चबा कर भोजन करने से प्रेगनेंसी में पेट फूलने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।

आसानी से पच जाने वाली चीजों का सेवन करें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ऐसी ही चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। गर्भावस्था में आप मूंग दाल और सूजी के हल्‍वे का भी सेवन कर सकती हैं। गर्भावस्था में अक्सर महिलाओं को ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिन्हें ब्रेक करने में पाचन तंत्र को थोड़ी कम मेहनत करनी पड़े। ऐसा करने से पेट में कम गैस बनती है।

कौन-कौन से फूड न खाएं

पत्तागोभी

फूलगोभी

ब्रोकली

एस्‍पैरेगस जैसी चीजें कम खाएं क्‍योंकि ये बाकी सब्जियों की तुलना में 4-ज्यादा गैस बनाती हैं।

पेट फूलने से बचने के आसान टिप्स

1-गर्भावस्था में पेट फूलने की समस्या से बचने के लिए महिलाओं को शारीरिक रूप से सक्रिय रहना चाहिए क्योंकि ये बहुत जरूरी है। आपकी रोजाना की रूटीन में फिजीकल एक्टिविटी और एक्‍सरसाइज जरूर शामिल करना चाहिए।

2-आप थोड़ी-थोड़ी देर में कम-कम मात्रा में खाना खाएं। दिन में 3 बार ज्‍यादा खाने की बजाय 5 से 6 बार खाएं। इससे शरीर खाना ज्‍यादा आसानी से पचा लेता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source