Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Fertility Boosting Herbs Foe Females: मां बनना हर महिला का सपना होता है। कई कपल्स के लिए गर्भधारण करना बहुत आसान होता है और वो शादी के बाद बिना किसी परेशानी के पेरेंट्स बन जाते हैं लेकिन कई कपल्स के लिए पेरेंट्स बनना एक चैलेंज जैसा होता है, उन्हें कन्सीव करने के लिए बहुत सारे डॉक्टर्स के चक्कर लगाने पड़ जाते हैं। आधुनिक समय में इंफर्टिलिटी की समस्या जिस तेजी से बढ़ रही है वैसे में महिलाओं के लिए मां बनना और भी मुश्किल हो गया है। इसके कई कारण हो सकते हैं, जैसे अनहेल्दी डाइट, अनहेल्दी लाइफस्टाइल, कसरत ना करने की आदत या फिजिकल एक्टिविटीज की कमी और अनुवांशिक बीमारियां।
आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और गायनोकॉलोजिस्ट डॉ चंचल शर्मा ने इस विषय में बताया कि, जल्दी गर्भधारण करने के लिए महिलाओं का स्वास्थ्य अच्छा होना बहुत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा साथ ही शरीर के अंदर सभी प्रकृति दोषों (वात, पित्त और कफ) का संतुलित होना भी आवश्यक है। आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति इसी बात पर जोर देता है कि समस्या के असली कारणों को समझकर फिर उसका उपचार किया जा सके। आयुर्वेदिक उपचार के अंतर्गत महिला की फर्टिलिटी क्षमता बढ़ाने के लिए कई तरह की जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इससे महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद मिलती है जिससे गर्भधारण कर पाने में आसान हो सकती है। प्रजनन क्षमता या फर्टिलिटी बढ़ानेवाली ऐसी ही कुछ हर्ब्स (Herbs to boost fertility power in females) ये हैं:
अगर आप इंफर्टिलीटी की समस्या के कारणों की जांच करेंगे तो पाएंगे कि इसमें स्ट्रेस भी एक बड़ा कारण है। आजकल इनफर्टिलिटी के जितने भी मामले सामने आते हैं उनमें स्ट्रेस एक बड़ा कारण है। अश्वगंधा आपके शरीर में स्ट्रेस से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है। इससे आपके पीरियड्स रेगुलर आते हैं और ओवुलेशन के दिनों की काउंटिंग भी सही से हो पाती है, जिससे आप अपने सबसे फर्टाइल दिनों का पता लगा सकती हैं। इससे गर्भधारण में आसानी हो सकती है।
शतावरी एक ऐसी जड़ी बूटी है जो हेल्थ के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। अश्वगंधा के नियमित सेवन से महिलाओं को काफी फायदा मिलता है। यह आपके शरीर को पोषण प्रदान करता है, जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पीरियड्स भी रेगुलर आते हैं। किसी महिला के गर्भधारण के लिए गर्भाशय का स्वस्थ होना बेहद जरुरी है और शतावरी आपके गर्भाशय को भी स्वस्थ रखता है।
मुकुना एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है जो महिलाओं के शरीर में प्रोजेस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित रखता है। इससे आपका स्ट्रेस भी कम होता है और मूड भी अच्छा रहता है। स्वस्थ गर्भधारण के लिए महिला के गर्भाशय की परत का मोटा होना जरुरी है और प्रोजेस्टेरोन इसमें काफी मददगार होता है। इसलिए महिलाओं को नियमित रूप से मुकुना का सेवन करना चाहिए।
कई महिलाओं को पीसीओएस के कारण गर्भधारण में दिक्क्तोंका सामना करना पड़ता है। उनके लिए विधारा गुग्गुल एक वरदान है क्यूंकि यह आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है और हॉर्मोन्स को भी संतुलित बनाये रखता है। जिससे आपके लिए गर्भधारण की प्रक्रिया आसान हो जाती है।
कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होती है, जिससे उनका शरीर कमजोर पड़ जाता है और एनीमिया होने की सम्भावना बढ़ जाती है। ऐसे में महिलाओं को लोहितक का नियमित सेवन करना चाहिए। इससे आपके पीरियड्स नियमित हो जाते हैं और यदि आपके गर्भाशय में किसी प्रकार की सूजन है तो उससे भी निजात मिलता