गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाएं अपनी सेहत का रखें खास ध्यान, एक्सपर्ट से जाने कुछ जरूरी सुझाव

Pregnancy Women Health Tips: गर्मियों की छुट्टियों में हर किसी को अपने बच्चों को साथ घूमने-फिरने का मन होता है, लेकिन इस दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। जिसके बारे में इस लेख में जानें।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 11, 2025 9:23 PM IST

Pregnancy Care in Summer in hindi: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर किसी का मन कहीं घूमने को करता है और यात्रा करना किसे नहीं पसंद, यह हर किसी के लिए एक रोमांचक अनुभव हो सकता है, लेकिन यह आपके दैनिक रूटीन को भी बदल देता है, जिसका असर आपके शरीर और मन दोनों पर पड़ सकता है, खासकर गर्भवती महिलाओं को यात्रा के दौरान विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ. प्रिया गुप्ता, सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, कोकून हॉस्पिटल, जयपुर ने बताया कि अपनी यात्रा को आरामदायक और सुरक्षित बनाने के लिए इन 5 बातों का ध्यान जरूर रखें:

1. सेहत की जांच और तैयारी (Health check-up and preparation)

यात्रा पर निकलने से पहले अपनी सेहत की जांच जरूर करवाएं, खासकर अगर आपको कोई पुरानी बीमारी है या आप नियमित दवाएं लेते हैं। अपनी आवश्यक दवाएं, एक प्राथमिक उपचार किट, सैनिटाइजर और मास्क हमेशा अपने साथ रखें। यदि आप पहले ही अपनी जांच कर लेंगे तो डॉक्टर का परामर्श आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

2. खानपान का रखें ध्यान (Take care of your diet)

यात्रा के दौरान अस्वच्छ भोजन और दूषित पानी से बचें। केवल साफ़ पानी पिएं और ताज़ा, गरम खाना ही खाएं। अक्सर लोग बाहर घूमते समय कहीं से कुछ भी खरीद के खा लेते हैं जो उन्हें बाद में नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए इस बात का विशेष ख्याल रखें कि आपको अपना आहार पूरी तरह से स्वच्छ रखना है।

3. पर्याप्त नींद लें (Take adequate sleep)

सफर के दौरान पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। थकान और नींद की कमी आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है। पर्याप्त मात्रा में नींद ना लेने यानी अनिद्रा के कारण यात्रा का भरपूर आनंद भी आप नहीं उठा सकते, मस्तिष्क में थकान के कारण आपकी ऊर्जा कम हो सकती है।

4. मौसम के अनुसार तैयारी (Preparing for the weather)

मौसम के अनुसार गर्म कपड़े, सनस्क्रीन या छाता जैसी ज़रूरी चीज़ें पहले से तैयार रखें। क्योंकि आप जब यात्रा पर निकलते हैं तो उसे स्थान की मौसम की स्थिति और जहां पर आपको जाना है वहां के मौसम की स्थिति में बहुत अंतर होता है, ऐसे में आपको पहले से ही मौसम के अनुसार तैयारी करनी होगी।

5. मानसिक शांति बनाए रखें (Maintain mental peace)

मानसिक रूप से शांत और खुश रहना भी उतना ही जरूरी है। मानसिक तनाव भी आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए यदि आप यात्रा पर हैं तो तनाव से दूर रहें और यात्रा का आनंद उठाएं। (Also Read: गर्मियों में कितनी बार लगाएं सनस्क्रीन)

अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source