Exercise Tips for Pregnancy : प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज के फायदे, टिप्स, सावधानियां

जानें, एक प्रेग्नेंट महिला के लिए कौन से हल्के एक्सरसाइज (Exercise benefits in Pregnancy) होते हैं फायदेमंद...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : August 27, 2019 3:07 PM IST

यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो आपके लिए आराम करने के साथ ही थोड़ा बहुत शारीरिक रूप से एक्टिव रहना भी जरूरी है। आप जितना फिजिकली एक्टिव रहेंगी, उतनी ही डिलीवरी के दौरान आपको दर्द कम होगा और प्रसव जल्दी हो जाएगा। प्रेग्नेंसी के दिनों में हल्के काम और व्यायाम (Exercise during Pregnancy) करने से जन्म लेने वाले बच्चे को कुछ बीमारियों से बचाया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज (Exercise during Pregnancy) करने से बच्चे को भविष्य में अल्जाइमर जैसी बीमारी होने की आशंका कम हो जाती है। हालांकि, एक्सरसाइज थोड़ा संभलकर और अपनी डॉक्टर से सलाह लेकर ही करें। जानें, एक प्रेग्नेंट महिला के लिए कौन से हल्के एक्सरसाइज (Exercise benefits in Pregnancy) होते हैं फायदेमंद...

करें घर का काम

- महिला को गर्भकाल के दौरान हल्के घरेलू काम और आसान से योग, एक्सरसाइज आदि करना सेहत के लिए लाभदायक होता है। इन दिनों एक्सरसाइज करने से शरीर में जोश व स्फूर्ति बनी रहती है। आलस दूर होता है। मांसपेशियों और जोड़ों का कसाव, लचीलापन और ताकत बढ़ती है। ऐंठन, कमर दर्द, वेरिकोज वेन और अन्य बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

- गर्भावस्था के दिनों में शारीरिक रूप से सक्रिय रहने वाली महिलाओं में रक्तचाप और वजन भी नियंत्रित रहता है। गर्भस्थ शिशु का वजन भी सामान्य रहता है।

Pregnancy Nausea Remedies : प्रेग्नेंसी में नहीं होगी उल्टी, जब करेंगी ये उपाय

कौन सी एक्सरसाइज करें

योग करें नियमित

गर्भावस्था के दौरान शरीर का आकार बढ़ जाता है। आप आसानी से उठ-बैठ या झुक नहीं पातीं। ऐसे में योग करते समय शरीर अधिक लचीला नहीं हो पाता है। फिर भी आप अपनी क्षमता के अनुसार योग के कुछ चुनिंदा आसन कर सकती हैं और चुस्त-दुरुस्त रह सकती हैं। प्रतिदिन योग करने से असामान्य रक्तचाप की समस्या दूर हो जाती है। शुगर लेवल भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा आप चाहें तो कोई योग क्लास भी ज्वाइन कर सकती हैं।

चलना भी है जरूरी

टहलना तो वैसे भी सभी के लिए जरूरी है, क्योंकि इससे आपका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। रोजमर्रा का जिंदगी में टहलने को सबसे बेहतर एक्सरसाइज कहा गया है। आप सुबह और रात में खाने के बाद 10 मिनट जरूर टहलें। इससे प्रसवकाल के दौरान आने वाली आम समस्याओं से आप बची रहेंगी।

स्विमिंग करें

तैराकी से शरीर की कोशिकाएं सुचारू रूप से काम करती हैं। गर्भकाल के दौरान महिलाओं के लिए यह काफी अच्छा व्यायाम है। इस बात का ध्यान रखें कि स्विमिंग करते दौरान आपके साथ कोई हो।

सावधानी भी बरतें

- पूरे नौ महीने फिट रहना है, तो प्रतिदिन 30 मिनट एक्सरसाइज करें। कम से कम सप्ताह में 4 दिन एक्सरसाइज जरूर करें।

- शरीर में इन दिनों पानी की कमी नहीं होने पाए। इसलिए आप जब भी एक्सरसाइज करें तो अपने साथ एक वाटर बॉटल रखें। एक्सरसाइज करने से पहले और करने के बाद भी पानी की बराबर मात्रा शरीर में होना आवश्यक है। आप चाहें तो ग्लूकोज वाला पानी भी पी सकती हैं। इससे एनर्जी शरीर में बनी रहेगी।

- पीठ और कमर में दर्द रहता है, तो बैक एक्‍सरसाइज करें, लेकिन किसी भी एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्‍टर से राय ले लें। हल्के व्यायाम ही करें। अधिक थकना आपके लिए ठीक नहीं होगा।

गर्भावस्था में कैसे लाभ पहुंचाता है सरसों का साग ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source