hamburger icon
A
Read in English

प्रेगनेंसी के दौरान बहुत जरूरी है एक्सरसाइज, डॉक्टर ने बताया किस महीने में शुरू करना सबसे जरूरी

Exercise in pregnancy: बहुत सी महिलाओं को मन में यह सवाल रहता है कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं और किस महीने में एक्सरसाइज शुरू व बंद कर देनी चाहिए। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इसका जवाब।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated : March 15, 2023 7:43 PM IST

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक गतिविधि और सही डाइट का होना बहुत जरूरी है। यदि कारण है कि आजकल लोगों को अलग-अलग प्रकार की बीमारियां होने लगी हैं और मोटापा बढ़ रहा है। आजकल काम के प्रेशर में किसी के पास समय नहीं है और इसलिए एक्सरसाइज आदि करने का समय नहीं मिल पाता है। खासतौर पर गर्भावस्था के दौरान शरीर का खास ध्यान रखना जरूरी होता है। बहुत सी महिलाओं को मन में यह सवाल रहता है कि गर्भावस्था के दौरान उन्हें एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं और किस महीने में एक्सरसाइज शुरू व बंद कर देनी चाहिए। इन बातों के जवाब के लिए हमने दिल्ली पटपड़गंज के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सीनियर कंसल्टेंट ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी डॉक्टर परिणीता कलिता से बात की, जिसके बारे में उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां दी। चलिए जानते हैं प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में।

प्रेगनेंसी में कब से शुरू करें एक्सरसाइज

डॉक्टर परिणीता के अनुसार प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही फिजिकली एक्टिव रहना बहुत जरूरी होता है। यदि आप प्रेग्नेंट होने से पहले भी एक्सरसाइज कर रही हैं, तो उन्हें प्रेगनेंसी के बाद बंद न करें। इसलिए जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान एक्सरसाइज करना बंद कर देती हैं, तो उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

पहले 3 महीने करें हल्की एक्सरसाइज

डॉक्टर परिणीता के अनुसार पहले तीन महीने आपको ज्यादा इंटेंस फिजिकल एक्टिविटी नहीं करनी चाहिए। कोई भी एक्सरसाइज या मेहनत न करें जिसमें आपके शरीर का जरूरत से ज्यादा बल लग रहा हो। ऐसा नहीं है कि पहले तीन महीने आप शारीरिक गतिविधियां करना बंद कर दें, लेकिन आपको ज्यादा मेहनत वाली एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप वॉकिंग, स्विमिंग, ब्रिदिंग एक्सरसाइज और लाइट स्ट्रेचिंग आदि। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अगर कोई एक्सरसाइज आप पहले से नहीं कर रहे हैं, तो प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीनों तक उसे शुरू न करें।

तीन महीने के बाद एक्सरसाइज

पहले तीन महीने के बाद आप डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ा सकते हैं। हालांकि, इस दौरान भी किसी भी एक्सरसाइज को डॉक्टर की सलाह के बिना शुरू न करें। डॉक्टर द्वारा बताई गई एक्सरसाइज को उनकी सलाह के अनुसार ही कंटिन्यू रखें ताकि शरीर के सारे सिस्टम ठीक से काम करते रहें और मसल स्ट्रेंथ व स्टैबिलिटी मेंटेन रहे।

डॉक्टर से सलाह जरूरी

डॉक्टर परिणीता के अनुसार किसी भी महीने में कोई भी एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से इस बारे में एक बार जरूर पूछ लें कि ये एक्सरसाइज आपकी प्रेगनेंसी के लिए फायदेमंद है या नहीं। साथ ही डॉक्टर को यह भी बताएं कि आप जो एक्सरसाइज करने जा रही हैं, उसे आप पहले भी करते थे या नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके शरीर को उस एक्सरसाइज की आदत नहीं है, तो डॉक्टर आपको पहले तीन महीने वह एक्सरसाइज शुरू न करने की सलाह दे सकते हैं।

तापमान का ध्यान रखें

डॉक्टर परिणीता के अनुसार एक्सरसाइज करने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है जैसे आप जिस वातावरण में एक्सरसाइज कर रहे हैं वह सामान्य हो। उदाहरण के लिए बहुत ज्यादा गर्मी या ठंड में एक्सरसाइज न करें, मेंटेन टेंपरेचर में ही एक्सरसाइज करें। साथ ही एक्सरसाइज के दौरान डिहाइड्रेशन का का ध्यान रखें और समय-समय पर पानी पीते रहें।

एक्सरसाइज के अनुसार सही कपड़े पहनें

आगे डॉक्टर ने बताया कि प्रेग्नेंट महिलाओं को एक्सरसाइज के दौरान महिलाओं को सही कपड़े पहनने जरूरी है। ऐसे कपड़े पहनें जो आपके पेट और ब्रेस्ट दोनों को सही स्पोर्ट प्रदान करें। ज्यादा ढीले-ढाले कपड़े या फिर ज्यादा तंग कपड़े न पहनें।