
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 9, 2020 7:51 PM IST
प्रेगनेंसी से जुड़ी एक्सरसाइज़ टिप्स।
Exercising during Pregnancy:प्रेगनेंसी में एक्सरसाइज़ करने से फायदा होता है। इसीलिए, एक्सपर्ट्स प्रेगनेंसी के दौरान कसरत करने की सलाह देते हैं। बहुत-सी महिलाएं सीढ़ियां चढ़ने, घर के कामों में हाथ बंटाने, ऑफिस से घर तक सफर करने जैसे कामों को पर्याप्त मानती हैं। और इसी वजह से वह एक्सरसाइज़ नहीं करती। लेकिन, कैलोरी बर्न करने और एक्टिव रहने के लिए इनके अलावा भी कसरत करनी चाहिए।(Exercising during Pregnancy in hindi)
गर्भावस्था के समय प्रेगनेंट महिलाओं को एक्सरसाइज़ (Exercising during Pregnancy) करने से कतराना नहीं चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज़ ना करने से बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। एक्सरसाइज करने से तनाव से राहत मिलने, शरीर में सर्कुलेशन बढ़ाने के अलावा लेबर और डिलिवरी के लिए शरीर को तैयार करती है। एक्सरसाइज़ करने से गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में भी मदद होती है। (benefits of Exercising during Pregnancy)
प्रेगनेंसी की शुरुआत से ही एक्सरसाइज़ (active pregnancy) करें। अपने डॉक्टर और ट्रेनर से बात करें और समझें कि किस तरह की एक्सरसाइज़ आपके लिए सही होगी। अगर, आपने कभी कसरत नहीं की है तो बिना एक्सपर्ट्स की राय के एक्सरसाइज़ ना करें। प्रेगनेंसी के समय बहुत कठिन और बहुत देर तक कसरत नहीं करनी चाहिए।
प्रेगनेंट महिलाएं जब प्रेगनेंसी के समय एक्सरसाइज़ करती हैं। तो, कुछ बातों का खास ध्यान रखें। जैसे, एक्सरसाइज़ करते हुए कोर मसल्स (पेट की मांसपेशियों) पर बहुत अधिक दबाव ना पड़े।
अगर आपकी प्रेगनेंसी में अभी तक आपने एक्सरसाइज नहीं किया है तो, धीरे-धीरे फिजिकल एक्टिविटीज़ बढ़ाएं। रात में खाना खाने के बाद थोड़ी देर टहलें। इसी तरह, मॉर्निंग वॉक करें। लेकिन, किसी भी तरीके की एक्सरसाइज़ करने से पहले अपने कोच और डॉक्टर से बात ज़रूर करें।