डिलीवरी के बाद हर महिला को होती है इन 5 चीजों की जरूरत, पहले ही रख लें घर में

गर्भावस्था के दौरान एक महिला को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह देखभाल सिर्फ डिलीवरी तक ही सीमित होती है। बल्कि​ डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी शारीरिक देखभाल के साथ ही कुछ अन्य चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद सबका ध्यान पूरी तरह से शिशु पर चला जाता है। इसलिए जरूरी है कि मां के लिए डिलीवरी के बाद जो चीजें जरूरी हैं उन्हें आप पहले ही अपने पास रख लें। आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनकी जरूरत डिलीवरी के बाद पड़ती है। लेकिन जब मौके पर ये चीजें आपको नहीं मिलती हैं तो दिक्कत आ सकती हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि आप ​डिलीवरी से पहले ही इनका इंतजाम करा लें।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : September 11, 2020 2:46 PM IST

गर्भावस्था के दौरान एक महिला को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। लेकिन ऐसा नहीं है कि यह देखभाल सिर्फ डिलीवरी तक ही सीमित होती है। बल्कि​ डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी शारीरिक देखभाल के साथ ही कुछ अन्य चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है। डिलीवरी के बाद सबका ध्यान पूरी तरह से शिशु पर चला जाता है। इसलिए जरूरी है कि मां के लिए डिलीवरी के बाद जो चीजें जरूरी हैं उन्हें आप पहले ही अपने पास रख लें। आज हम आपको 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं जिनकी जरूरत डिलीवरी के बाद पड़ती है। लेकिन जब मौके पर ये चीजें आपको नहीं मिलती हैं तो दिक्कत आ सकती हैं। इसलिए आप कोशिश करें कि आप ​डिलीवरी से पहले ही इनका इंतजाम करा लें।

नर्सिंग पैड्स

डिलीवरी के बाद स्तन से दूध आना नेचुरल है। जब आप अपने शिशु को स्तनपान कराती हैं तो उसके बाद भी आपके स्तन से दूध निकलता है। कभी कभी अचानक से दूध का फ्लो इतना तेज हो जाता है कि आपके कपड़े के बाहर तक आ जाता है। ऐसे में आपको नर्सिंग पैड की जरूरत होती है। इन्हें लगाने से दूध नर्सिंग पैड में सूख जाता है।

Nursing pads

कोल्ड पैक

डिलीवरी के बाद अक्सर महिलाओं को बवासीर, एपीसीओटॉमी और वेजिना में जलन और सूजन की दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में यदि आपके पास कोल्ड पैक रहेगा तो आपको तुरंत आराम मिल जाएगा। हालांकि आप इनका यूज़ करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

नर्सिंग क्रीम

नर्सिंग क्रीम की मदद से निप्पल की सूजन, दर्द और रैशेज से निपटा जा सकता है। क्योंकि इस समय पेडीक्योर के लिए जाना संभव नहीं होता है इसलिए इस ​क्रीम को आप क्रैक्ड हील्स पर भी लगा सकते हैं।

period hygiene

मैटरनिटी पैड

जी हां, सही सुन रहे हैं। डिलीवरी के बाद आप काम नॉर्मल सैनिटरी नैपकिन से नहीं चलने वाला है। डिलीवरी के बाद ब्लड का फ्लो इतना ज्यादा और तेज होता है कि आपको मैटरनिटी पैड की ही जरूरत पड़ेगी। इसलिए इन्हें पहले से ही अपने पास रखें और जब घर पर से अस्पताल जाएं तो उस दौरान भी अपने बैग में कुछ पैड रख लें।

नर्सिंग तकिया

एक नर्सिंग तकिया सिर्फ शिशु को स्तनपान कराने के लिए नहीं होता बल्कि इससे आपकी पीठ और बैक भी सीधी रहती है। इससे शिशु भी अच्छी पोजीशन में रहकर कम्फरटेबल होकर दूध पीता है और मां को भी आराम मिलता है।