Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रहीं हैं ईशा देओल, ऐसे रखती हैं खुद को फि‍ट

इस खबर से वो बहुत ज्यादा खुश हैं। इस गुड न्यूज को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रहीं हैं ईशा देओल, ऐसे रखती हैं खुद को फि‍ट
इस खबर से वो बहुत ज्यादा खुश हैं। इस गुड न्यूज को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। © Instagram/Esha deol

Written by Yogita Yadav |Published : January 22, 2019 4:15 PM IST

बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल लंबे वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर हैं। हाल ही में ईशा ने 10 ईयर चैलेंज का हिस्सा बनते हुए एक फोटो अपने फैंस के साथ शेयर की थी। साल 2007 की तस्वीर में ईशा ‘धूम 3’ के लिए बिकनी पहने नजर आ रही थीं और वहीं दूसरी तस्वीर ईशा ने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर की। ईशा ने कैप्शन में लिखा था, “बेस्ट एब्स के बाद बेबी बंप।“

यह भी पढ़ें - ये हॉट, फि‍ट ‘भाबी जी’ बन गईं हैं मां, जानें कैसे किया उन्‍होंने प्रेगनेंसी भी में भी सूर्य नमस्‍कार

बनने वाली हैं दोबारा मां

Also Read

More News

ईशा देओल एक बार फिर से मां बनने जा रही हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की न्यूज अपने फैंस के साथ खुद शेयर की है। ईशा देओल 37 की उम्र में दोबारा मां बनने जा रही हैं और इस खबर से वो बहुत ज्यादा खुश हैं। इस गुड न्यूज को उन्होंने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी राध्या की फोटो शेयर करते हुए एक खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है। ईशा देओल ने लिखा, “मुझे बड़ी बहन के तौर पर प्रमोशन मिलने वाला है।“

View this post on Instagram

A post shared by Esha Deol (@imeshadeol) on

ऐसे रख रहीं हैं अपना ख्‍याल

बता दें कि ईशा देओल भले ही फि‍ल्‍म इंडस्‍ट्री से दूर हैं पर इसके बावजूद वे अपनी फि‍टनेस का बहुत ख्‍याल रखती हैं। खुद को तन और मन से स्‍वस्‍थ  रखने के लिए वे डांस करती हैं। ईशा देओल अपनी मां की ही तरह भरतनाट्यम की बहुत अच्‍छी डांसर हैं और वे बेटी के जन्‍म के बाद भी स्‍टेज परफॉर्मेंस देती रहीं हैं।

राध्‍या को देती हैं पूरा वक्‍त

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अभी कुछ माह पहले ही उन्‍होंने एक फोटो शेयर की थी जिसमें वे डांस के पहले बैकस्‍टेज पर अपनी बेटी के साथ नजर आ रहीं थीं। वे राध्‍या को पूरा समय देती हैं। ईशा देओल ने राध्या के जन्म के समय कहा था, “राध्या मुझे और भरत दोनों को पूरा करती है। कभी-कभी वह ऐसी हरकतें करती है जैसे कि मैं बचपन में किया करती थी।“ ईशा देओल अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपनी बेटी राध्या के साथ बिताती हैं।

About the Author

... Read More