Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
अंडे में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जैसे प्रोटीन, फैट, मिनरल आदि। इसकी वजह से इसका सेवन गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद होता है। गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे को स्वस्थ रहने के लिए कुछ स्वस्थ खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल कर लें। अंडे में सेलेनियम, जिंक और विटामिन ए, डी और बी कॉम्प्लेक्स होता है जिनका सेवन प्रेगनेंसी के दौरान करना जरूरी होता है। हर दिन 2 अंडों का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस दौरान अंडे की जर्दी का सेवन करने से बचें क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है जो आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
जानें, आखिर क्यों नहीं खाना चाहिए चाय के साथ अंडा, सलाद, स्प्राउट्स
गर्भावस्था में अंडे खाने से होने वाले सेहत लाभ
- अंडे में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होता है जो गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद होता है। बच्चे के शरीर की हर कोशिका प्रोटीन से बनी होती है। सही मात्रा में अंडे का सेवन गर्भवती महिला और भ्रूण के लिए फायदेमंद होता है।
- प्रेगनेंसी में अंडे के सेवन से बच्चे का दिमाग विकसित होता है। अंडे में विटामिन्स और मिनरल्स के साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो बच्चे का दिमाग विकसित करने में मदद करता है। साथ ही भ्रूण की न्यूरस ट्यूब डिफेक्ट होने से बचाता है।
प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ने को लेकर हैं परेशान, तो अभी से फॉलो करें ये टिप्स
- गर्भवती महिला को रोजाना 200-300 कैलोरी का सेवन करना चाहिए। इससे मां के साथ बच्चे को भी पोषण मिलता है। अंडे में लगभग 70 कैलोरी होती हैं जो दोनों को स्वस्थ रखने के लिए काफी होती हैं।
- जिन महिलाओं का कोलेस्ट्रॉल का लेवल सामान्य होता है, वह रोजाना 2 अंडों का सेवन कर सकती हैं। इससे आपकी डाइट संतुलित रहती है। अगर आपका कोलेस्ट्रॉल का लेवल ज्यादा है तो अंडे की जर्दी खाने से बचना चाहिए।